Entertainment
जब Shah Rukh Khan ने Saif Ali Khan को सिखाया Acting का सबसे बड़ा सबक, ‘Director ही होता है पहला Audience’
‘Kal Ho Naa Ho’ के सेट पर SRK ने Saif Ali Khan को दी थी ऐसी सलाह, जिसे अभिनेता आज भी नहीं भूले।
Bollywood में Shah Rukh Khan और Saif Ali Khan की दोस्ती और ऑन-स्क्रीन chemistry हमेशा दर्शकों को पसंद आई है। खासकर साल 2003 में आई फिल्म Kal Ho Naa Ho आज भी Hindi cinema की सबसे emotional और iconic फिल्मों में गिनी जाती है।
अब सालों बाद Saif Ali Khan ने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि Shah Rukh Khan ने उन्हें acting को लेकर एक बेहद अहम सीख दी थी।
SRK ने Saif से पूछा था बड़ा सवाल
हाल ही में Variety India को दिए इंटरव्यू में Saif Ali Khan ने बताया कि Kal Ho Naa Ho की शूटिंग के दौरान Shah Rukh Khan ने उनसे पूछा था,
“तुम Acting किसके लिए करते हो? तुम्हारा पहला audience कौन होता है?”
Saif ने जवाब दिया कि वह कैमरे के लिए acting करते हैं। इस पर Shah Rukh Khan ने उन्हें समझाया,
“तुम्हारा पहला audience director होता है। लोग उसकी कहानी देखने आते हैं, क्योंकि वही असली storyteller है।”
Saif के मुताबिक, यह सलाह उनके लिए acting की दुनिया को देखने का नजरिया बदलने वाली थी।
‘Kal Ho Naa Ho’ बनी थी cult classic
Nikkhil Advani के निर्देशन में बनी Kal Ho Naa Ho में Shah Rukh Khan, Saif Ali Khan और Preity Zinta मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
फिल्म New York में बसे एक परिवार की कहानी थी, जहां Aman (Shah Rukh Khan), Naina (Preity Zinta) और Rohit (Saif Ali Khan) की emotional journey ने दर्शकों को खूब रुलाया और हंसाया।
फिल्म सिर्फ box office पर ही नहीं, बल्कि critics के बीच भी बड़ी hit साबित हुई थी। इसके songs, dialogues और emotional climax आज भी fans के दिलों में बसे हुए हैं।
और भी पढ़ें : OTT पर release हुई Avinash Tiwary और Medha Shankr की ‘Ginny Wedss Sunny 2’, जानिए कहां देखें romantic comedy फिल्म
Direction में नहीं जाना चाहते Saif
इंटरव्यू के दौरान Saif Ali Khan से पूछा गया कि क्या वह future में direction करना चाहेंगे। इस पर अभिनेता ने साफ कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।
हालांकि Saif ने यह जरूर कहा कि उन्हें अपने आसपास का माहौल और atmosphere create करना पसंद है। उनके अनुसार फिल्मों में सही atmosphere बनाना भी एक कला है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे व्यस्त
वर्कफ्रंट की बात करें तो Saif Ali Khan हाल ही में crime drama Kartavya में नजर आए थे, जिसे audience से अच्छा response मिला।
अब अभिनेता जल्द ही Akshay Kumar के साथ Haiwaan में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह Netflix की period drama Hum Hindustani का भी हिस्सा हैं, जो भारत के पहले आम चुनाव की कहानी पर आधारित बताई जा रही है।
वहीं Shah Rukh Khan भी अपने upcoming projects को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
