Connect with us

Sports

RCB के CEO ने तोड़ी चुप्पी! क्या 4 साल और IPL खेलेंगे Virat Kohli? रिटायरमेंट पर आया बड़ा अपडेट

लगातार दो IPL खिताब जीतने के बाद RCB मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि Virat Kohli अभी क्रिकेट छोड़ने के मूड में नहीं हैं। CEO ने उनके भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Published

on

Dainik Diary Asad 2026 06 22T152544.026
RCB CEO के बयान के बाद साफ हुआ कि Virat Kohli का IPL सफर अभी खत्म नहीं होने वाला।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में Virat Kohli का भविष्य क्या होगा? क्या फैंस जल्द ही उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहते देखेंगे? इन तमाम सवालों के बीच Royal Challengers Bengaluru (RCB) के CEO Rajesh Menon ने बड़ा खुलासा कर दिया है।

लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के खेमे में जश्न का माहौल है, लेकिन इसी बीच विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। अब इन अटकलों पर खुद टीम मैनेजमेंट ने विराम लगा दिया है।

एक इंटरव्यू में Rajesh Menon ने साफ कहा कि Virat Kohli आने वाले कम से कम 3 से 4 साल तक IPL खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विराट की फिटनेस, उनकी भूख और मैदान पर उनकी ऊर्जा आज भी वैसी ही है जैसी करियर के शुरुआती दिनों में थी।

Menon ने कहा, “RCB और Virat एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हमने कभी RCB को विराट के बिना नहीं देखा। और आने वाले कई सालों तक ऐसा होने वाला भी नहीं है।”

और भी पढ़ें : Captain नहीं, फिर भी सबसे बड़ा Leader Mo Bobat ने बताया RCB में Virat Kohli की असली भूमिका

यह बयान ऐसे समय आया है जब विराट ने हाल ही में टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबले में Gujarat Titans को हराकर RCB ने इतिहास रचा और अपने स्वर्णिम दौर को और मजबूत किया।

Dainik Diary Asad 2026 06 22T152555.021


विराट ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि RCB सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि उनका क्रिकेटिंग घर है। उन्होंने टीम की एकजुटता और जज्बे की तारीफ की।

गौरतलब है कि विराट कोहली 2008 से RCB का हिस्सा हैं और IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनकी वफादारी और प्रदर्शन ने उन्हें सिर्फ RCB का चेहरा ही नहीं, बल्कि लीग का सबसे बड़ा आइकन बना दिया है।

अब साफ है कि फिलहाल विराट के फैंस को रिटायरमेंट की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले सीज़न में भी ‘King Kohli’ बल्ले से जलवा बिखेरते नजर आएंगे।