Automobile
Mahindra Vision SXT का पेटेंट फाइल, Defender जैसी दमदार SUV जल्द मचा सकती है बाजार में हलचल
Boxy डिजाइन, ऑफ-रोड DNA और EV-ICE दोनों विकल्पों के साथ Mahindra की नई Vision SXT अब प्रोडक्शन की ओर बढ़ती दिख रही है।
भारत की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी अपकमिंग दमदार SUV Vision SXT का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल कर दिया है। इस कदम ने साफ संकेत दे दिया है कि कंपनी अब इस कॉन्सेप्ट SUV को प्रोडक्शन मॉडल में बदलने की तैयारी में जुट चुकी है।
पिछले साल अगस्त 2025 में पहली बार सामने आई Mahindra Vision SXT ने अपने रफ-टफ और बॉक्सी लुक से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब पेटेंट फाइलिंग से यह लगभग तय माना जा रहा है कि यह SUV सिर्फ शोकेस तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले समय में सड़कों पर भी नजर आ सकती है।
डिजाइन की बात करें तो पेटेंट इमेज में Vision SXT का लुक काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही रखा गया है। इसमें बॉक्सी बॉडी, चौड़ा फ्रंट ग्रिल, split headlamps, Y-shaped DRLs, मजबूत skid plate, बड़े wheel arches और बाहरी roll cage देखने को मिलता है। इसके साथ side steps, chunky off-road tyres और ऊंचा ground clearance इसे एक असली off-road मशीन की पहचान देते हैं।
कई ऑटो एक्सपर्ट्स इसकी तुलना Land Rover Defender से कर रहे हैं। इसकी वजह इसका upright stance और rugged personality है। हालांकि Mahindra ने इसमें अपनी खास डिजाइन लैंग्वेज बरकरार रखी है, जो इसे Defender की कॉपी नहीं बल्कि अलग पहचान देती है।
और भी पढ़ें : Tata की Avinya EV को लेकर बड़ा खुलासा: आखिर क्यों JLR के चीन पार्टनर Chery की टेक्नोलॉजी पर टिकी है भारत की यह लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार?
एक दिलचस्प बदलाव भी सामने आया है। जहां कॉन्सेप्ट मॉडल में दो spare wheels दिखाए गए थे, वहीं पेटेंट डिजाइन में सिर्फ एक spare wheel नजर आ रहा है। ऐसे छोटे बदलाव अक्सर प्रोडक्शन वर्जन की दिशा को साफ करते हैं।
तकनीकी तौर पर यह SUV Mahindra के नए NU_IQ platform पर आधारित होगी। यह वही मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म है जिसे कंपनी ने कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया था। इसकी खासियत यह है कि यह sub-compact से लेकर full-size SUVs तक को सपोर्ट कर सकता है और इसमें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक सभी तरह के पावरट्रेन फिट किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Vision SXT को ICE और EV दोनों अवतारों में लाया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को 2WD और 4WD का विकल्प भी मिलेगा। हालांकि अभी तक इंजन, बैटरी पैक या पावर आउटपुट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
माना जा रहा है कि Mahindra इस SUV का प्रोडक्शन 2027 में शुरू कर सकती है, जबकि इसका ऑफिशियल शोकेस अगले कुछ महीनों में देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो Vision SXT भारतीय बाजार में Mahindra Thar Roxx और Mahindra Scorpio के बीच एक नई और प्रीमियम ऑफ-रोडिंग पसंद बनकर उभर सकती है।
ऑटो मार्केट में Mahindra की बढ़ती पकड़ को देखते हुए Vision SXT का लॉन्च SUV सेगमेंट में नई हलचल ला सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इसे किस कीमत और फीचर्स के साथ बाजार में उतारती है।
