Automobile
Jeep Meridian का 85th Anniversary Edition lounch, सिर्फ 85 यूनिट्स होंगी तैयार… जानिए क्या है इसमें खास
जीप इंडिया ने अपनी प्रतिष्ठित ऑफ-रोड विरासत के 85 साल पूरे होने पर Meridian SUV का लिमिटेड एडिशन पेश किया है। नए AI फीचर्स, एक्सक्लूसिव डिज़ाइन और बिना अतिरिक्त कीमत के मिलने वाली यह SUV ग्राहकों का ध्यान खींच रही है।
Jeep India ने अपनी प्रतिष्ठित ऑफ-रोड विरासत के 85 वर्ष पूरे होने के मौके पर Jeep Meridian 85th Anniversary Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस खास एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹36.05 लाख रखी गई है। कंपनी इस मॉडल की केवल 85 यूनिट्स ही तैयार करेगी, जिससे यह SUV और भी एक्सक्लूसिव बन जाती है।
इच्छुक ग्राहक इस लिमिटेड एडिशन की बुकिंग अधिकृत Jeep डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
Overland वेरिएंट पर आधारित, लेकिन कीमत वही
यह स्पेशल एडिशन Meridian के टॉप-स्पेक Overland वेरिएंट पर आधारित है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें अतिरिक्त कॉस्मेटिक और प्रीमियम फीचर्स देने के बावजूद इसकी कीमत Overland वेरिएंट से अधिक नहीं रखी है। ऐसे में जो ग्राहक एक लिमिटेड एडिशन SUV चाहते हैं, उनके लिए यह आकर्षक विकल्प बन सकता है।
डिज़ाइन में मिलेंगे एक्सक्लूसिव बदलाव
85th Anniversary Edition को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कई खास डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।
SUV के फ्रंट डोर और टेलगेट पर 85th Anniversary Decals लगाए गए हैं। इसके अलावा व्हील सेंटर कैप्स पर विशेष 85th Anniversary Logo दिया गया है। ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले अलॉय व्हील्स इसकी स्पोर्टी अपील को और बेहतर बनाते हैं।
और भी पढ़ें : Ferrari ने EV दुनिया में रखा कदम! lounch की 1000+ hourse power वाली पहली Electric Supercar ‘Luce’
यह SUV ग्राहकों के लिए पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी—
- Pearl White
- Techno Metallic Green
- Velvet Red
- Grigio Magnesio
- Brilliant Black
केबिन हुआ पहले से ज्यादा प्रीमियम
इंटीरियर में भी कुछ खास बदलाव किए गए हैं। डैशबोर्ड पर गोल्ड फिनिश ट्रिम दिया गया है, जबकि नई Ambient Lighting Package के कारण केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी महसूस होता है।
इसके अलावा कंपनी ग्राहकों के लिए 85th Anniversary AXS Accessory Package भी उपलब्ध करा रही है, जिसमें कारपेट फ्लोर मैट्स, एक्सक्लूसिव डेकल्स, अतिरिक्त एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ के लिए इल्यूमिनेशन पैकेज जैसे विकल्प शामिल हैं।
अब AI Voice Assistant ‘CARA’ भी मिलेगा
इस स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत Stellantis का AI आधारित CARA Voice Assistant है।

यह सिस्टम वॉयस कमांड के जरिए नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, मौसम की जानकारी, फोन कॉल और कई वाहन संबंधी फीचर्स को नियंत्रित करने की सुविधा देता है। खास बात यह है कि CARA 52 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें कई प्रमुख भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।
कंपनी ने यह AI फीचर अब Meridian Limited (O) वेरिएंट में भी शामिल कर दिया है। हालांकि इस वेरिएंट की कीमत में ₹45,000 की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी शुरुआती कीमत ₹30.45 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है।
इंजन में कोई बदलाव नहीं
मैकेनिकल तौर पर इस स्पेशल एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
SUV में पहले की तरह 2.0-लीटर डीज़ल इंजन मिलता है, जो 170PS की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ग्राहक चाहें तो Four-Wheel Drive (4WD) सिस्टम का विकल्प भी चुन सकते हैं।
लिमिटेड यूनिट्स के कारण बढ़ सकती है मांग
चूंकि Jeep Meridian 85th Anniversary Edition की केवल 85 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी और इसकी कीमत भी Overland वेरिएंट के बराबर रखी गई है, इसलिए ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह लिमिटेड एडिशन SUV कलेक्टर्स और Jeep ब्रांड के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय हो सकती है।
