Connect with us

Entertainment

Off Campus की इस एक्ट्रेस ने मचाया तहलका: फैंस बोले Mahima Chaudhry की हूबहू कॉपी!

Prime Video सीरीज़ की Mika Abdalla की लुक्स ने खींचा ध्यान, सोशल मीडिया पर ‘Pardes-era Mahima’ से तुलना

Published

on

Mika Abdalla Compared to Mahima Chaudhry in Off Campus | Fans React
Mika Abdalla और Mahima Chaudhry के बीच समानता ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Prime Video की नई सीरीज़ Off Campus इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। 13 मई को रिलीज़ हुई इस सीरीज़ ने कम समय में ही युवाओं के बीच अपनी खास पहचान बना ली है। जहां एक तरफ शो की लीड जोड़ी की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है, वहीं दूसरी ओर एक खास किरदार ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

यह किरदार है Allie Hayes, जिसे निभाया है हॉलीवुड एक्ट्रेस Mika Abdalla ने। लेकिन Mika अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस का मानना है कि Mika Abdalla का चेहरा काफी हद तक Bollywood अभिनेत्री Mahima Chaudhry से मिलता-जुलता है।

Instagram और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स लगातार इस समानता को लेकर पोस्ट और कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने Mika का डांस क्लिप शेयर करते हुए लिखा—“Plot twist: Mahima Chaudhary की असली बेटी Off Campus में ही थी।”

और भी पढ़ें : Ahaan Panday का नया Avtaar! Ali Abbas Zafar की फिल्म में पहली बार करेंगे धमाकेदार Dance

वहीं, दूसरे यूज़र ने कमेंट किया—“She is just a replica of Mahima, खासकर side look बिल्कुल same है।” कई लोगों ने तो मज़ाक में यह भी कहा कि अगर Hollywood और Bollywood का कोई मेल होता, तो Mika उसी का रिजल्ट लगती हैं।

Mika Abdalla Compared to Mahima Chaudhry in Off Campus | Fans React


कुछ फैंस ने खास तौर पर Mahima Chaudhry के फिल्म Pardes के दौर से तुलना की, जब वह अपने करियर के शुरुआती और सबसे लोकप्रिय फेज़ में थीं। यही वजह है कि Mika को “Pardes-era Mahima का dupe” तक कहा जा रहा है।

हालांकि, Mika Abdalla या Mahima Chaudhry की तरफ से इस तुलना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी नए कलाकार की तुलना किसी पुराने स्टार से की गई हो, लेकिन Mika और Mahima की यह समानता फैंस के बीच एक दिलचस्प ट्रेंड बन चुकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *