Connect with us

Tech

Samsung Galaxy Z TriFold होगा लॉन्च APEC समिट में पहली बार दिखेगा तीन हिस्सों में मुड़ने वाला स्मार्टफोन

Samsung अक्टूबर के अंत में पेश कर सकता है अपना पहला TriFold स्मार्टफोन मिलेगा 9.96 इंच का डिस्प्ले और धांसू फीचर्स

Published

on

सैमसंग Galaxy Z TriFold लॉन्च डेट स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Samsung Galaxy Z TriFold अक्टूबर में होगा लॉन्च तीन हिस्सों में मुड़ने वाला पहला स्मार्टफोन

दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी Samsung अब स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा धमाका करने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपना पहला Samsung Galaxy Z TriFold स्मार्टफोन इसी साल APEC Summit के दौरान लॉन्च कर सकती है। यह समिट दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू शहर में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच आयोजित होगी।

और भी पढ़ें : Realme P3 Lite 4G का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ जल्द लॉन्च

Galaxy Z TriFold की खासियतें

इस स्मार्टफोन को G-स्टाइल इनवर्ड फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है, जो तीन हिस्सों में मुड़ सकता है। जब यह पूरी तरह खुला होगा तो इसमें 9.96 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जबकि फोल्ड होने पर यह 6.54 इंच स्क्रीन में बदल जाएगा।

यह स्मार्टफोन यूज़र्स को टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन और स्मार्टफोन जैसी पोर्टेबिलिटी एक साथ देगा।

दमदार हार्डवेयर और बैटरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी के लिए कंपनी इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल करेगी, जो बेहतर बैकअप और लंबी लाइफ देगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और ट्रिपल कैमरा यूनिट मिल सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलेगा, जिस पर One UI 8 स्किन दी जाएगी।

Samsung Galaxy Z TriFold


प्रोडक्शन और उपलब्धता

शुरुआती तौर पर Samsung इस TriFold स्मार्टफोन की 50,000 यूनिट्स ही तैयार करेगी। रिपोर्ट्स का दावा है कि यह फोन सबसे पहले दक्षिण कोरिया और चीन के बाजारों में उपलब्ध होगा।

Huawei से मुकाबला

गौर करने वाली बात यह है कि फिलहाल केवल Huawei ही ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन पेश कर रही है। कंपनी ने Huawei Mate XT Ultimate Design और Mate XTs मॉडल लॉन्च किए हैं। Samsung का यह कदम उसके लिए अगला बड़ा छलांग माना जा रहा है, ताकि वह फोल्डेबल फोन मार्केट में अपनी बढ़त बनाए रख सके।

Samsung की पायनियर छवि

Samsung ने 2019 में फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट की शुरुआत की थी और अब यह TriFold फोन कंपनी की टेक्नोलॉजी को एक नई दिशा देगा। यह स्मार्टफोन न सिर्फ डिज़ाइन बल्कि फीचर्स के मामले में भी यूज़र्स को एक अलग अनुभव देने वाला है।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: OpenAI और Elon Musk में तकरार कंपनी ने केस को बताया "हैरासमेंट टैक्टिक" - Dainik Diary - Authentic Hindi News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *