International News
India को बड़ा झटका US ने Russian और Iranian Oil खरीदने की Waiver नहीं बढ़ाई, Scott Bessent का ऐलान
US Treasury Secretary Scott Bessent ने Washington में किया साफ — 30-day Waiver खत्म, अब India नहीं खरीद सकेगा Russian और Iranian Oil बिना Sanctions के
भारत के energy sector के लिए बुधवार को एक बड़ी बुरी खबर आई। अमेरिका ने साफ कर दिया कि वो उस waiver को नहीं बढ़ाएगा जो India समेत कई देशों को Russian और Iranian oil खरीदने की इजाज़त देती थी।
US Treasury Secretary Scott Bessent ने एक press conference में कहा — “हम Russian oil पर general license renew नहीं करेंगे और Iranian oil पर भी general license renew नहीं करेंगे। वो oil जो March 11 से पहले tankers पर load हो चुकी थी — वो सब इस्तेमाल हो चुकी है।”
क्या था यह 30-day Waiver?
March 12 को US Treasury ने एक temporary 30-day waiver जारी की थी जिसके तहत Indian refiners को उस Russian oil खरीदने की अनुमति थी जो tankers पर पहले से load हो चुकी थी।
Bessent ने उस वक्त कहा था कि यह waiver global energy prices को stabilise करने के लिए ज़रूरी थी — खासकर तब जब February के अंत में US-Iran conflict शुरू होने के बाद crude oil $100 per barrel के पार चली गई थी।
और भी पढ़ें : PM Narendra Modi की हत्या की साजिश नाकाम, बिहार के बक्सर से 3 गिरफ्तार
India पर क्या असर पड़ेगा?
India इस waiver का सबसे बड़ा beneficiary था। Russia-Ukraine conflict के बाद से India ने discounted Russian oil की खरीद बड़े पैमाने पर बढ़ाई थी। यह waiver खत्म होने से Indian refiners को अब या तो alternative sources ढूँढने होंगे — या फिर sanctions का सामना करना होगा।

US politicians पहले से ही इस waiver की आलोचना कर रहे थे — उनका कहना था कि इससे Russia और Iran पर financial pressure कम हो रहा था।
Rajnath Singh पहले ही energy reserves को लेकर देश को आश्वस्त कर चुके हैं — लेकिन यह waiver खत्म होना India की energy diplomacy के लिए एक नई चुनौती है। आने वाले हफ्तों में India का अगला कदम क्या होगा — यह देखना अहम होगा।
