Connect with us

Entertainment

Ajay Devgn की ‘Chauhaan’ पर नया बवाल… Kshatriya Parishad ने लगाया ‘Rajput इतिहास के दुरुपयोग’ का आरोप

Ajay Devgn की आगामी फिल्म Chauhaan का टीज़र रिलीज़ होते ही विवादों में घिर गया है। अब Kshatriya Parishad ने फिल्म पर Rajput पहचान और इतिहास के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

Published

on

Dainik Diary Asad 2026 06 29T165957.056
Ajay Devgn की फिल्म Chauhaan का टीज़र रिलीज़ होते ही विवादों में, Kshatriya Parishad ने जताई आपत्ति

बॉलीवुड अभिनेता Ajay Devgn की आने वाली फिल्म Chauhaan रिलीज़ से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है। कुछ दिन पहले रिलीज़ हुए इसके एक्शन-भरे टीज़र ने जहां फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ाई, वहीं अब इसने एक नए राजनीतिक और सामाजिक विवाद को जन्म दे दिया है।

निर्देशक Neeraj Yadav की इस फिल्म पर Kshatriya Parishad ने गंभीर आपत्ति जताई है। संगठन का आरोप है कि फिल्म में Chauhan नाम और Rajput इतिहास का इस्तेमाल “समकालीन सांप्रदायिक राजनीति” के लिए किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर जारी बयान में परिषद ने कहा कि Chauhan वंश एक ऐतिहासिक Rajput/Kshatriya lineage है, जिसकी विरासत इतिहास की धरोहर है, न कि किसी राजनीतिक एजेंडे या मीडिया विवाद का हिस्सा।

परिषद ने अपने बयान में कहा,
“Rajput पहचान को बार-बार राजनीतिक narratives में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है, खासकर तब जब उनकी आवाज़ें mainstream discourse में कम सुनी जाती हैं।”

“इतिहास को communal lens से मत देखिए”

Kshatriya Parishad ने यह भी कहा कि मध्यकालीन भारत की राजनीतिक और सैन्य साझेदारियां आधुनिक communal narratives से कहीं ज्यादा जटिल थीं।

संगठन ने उदाहरण देते हुए Maharana Sanga, Maharana Pratap और Sher Shah Suri से जुड़े कई ऐतिहासिक प्रसंगों का हवाला दिया।

उनका कहना है कि उस दौर की alliances राज्यनीति, वफादारी और युद्ध रणनीति पर आधारित थीं, न कि धर्म आधारित विभाजन पर।

और भी पढ़ें : ‘Underworld connections बहुत थे…’ Kamal Haasan ने क्यों छोड़ा था Bollywood? सालों बाद किया बड़ा खुलासा

Swara Bhasker ने भी साधा निशाना

इससे पहले फिल्म के टीज़र पर अभिनेत्री Swara Bhasker ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

टीज़र में pellet guns को लेकर एक डायलॉग पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इसे “limited damage” बताना मानवाधिकार उल्लंघन को glorify करना है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,
“Pellet guns limited damage नहीं हैं, ये एक gross human rights violation हैं।”

इसके साथ उन्होंने फिल्म के research पर भी सवाल खड़े किए और Bollywood पर राजनीतिक narratives को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

“Tell the Pathans, Chauhaan is coming” पर विवाद

Dainik Diary Asad 2026 06 29T170011.886


फिल्म के टीज़र में Ajay Devgn की voiceover लाइन — “Tell the Pathans, Chauhaan is coming” — भी सोशल मीडिया पर भारी विवाद का कारण बनी।

कई यूज़र्स का आरोप है कि यह संवाद मुस्लिम समुदाय को नकारात्मक रूप में पेश करता है और Rajput पहचान को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करता है।

फिल्म कब होगी रिलीज़?

Chauhaan में Ajay Devgn मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को Jyoti Deshpande, Aanand L Rai और Himanshu Sharma प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। लेकिन रिलीज़ से महीनों पहले ही यह फिल्म अपने कंटेंट, राजनीतिक संकेतों और सामाजिक प्रतिक्रियाओं के चलते चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।

अब देखना होगा कि मेकर्स इस विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या फिल्म की कहानी इन आरोपों को और हवा देगी या उनका जवाब देगी।