Entertainment
Badshah से Separation के बाद फिर प्यार के लिए तैयार हैं Isha Rikhi? बोलीं ‘उस दरवाजे पर 100 नहीं, हजार ताले हैं…’
Bigg Boss 20 में पहुंचीं Isha Rikhi ने अपनी Personal Life पर खुलकर की बात, कहा- अभी Relationship नहीं बल्कि खुद को Heal करने पर है पूरा Focus
Bigg Boss 20 के घर में नजर आ रहीं अभिनेत्री Isha Rikhi अपनी निजी जिंदगी को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में रही हैं। रैपर Badshah से शादी और बाद में अलगाव के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाओं और सवालों का सामना करना पड़ा। अब Isha ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनकी जिंदगी में नए रोमांटिक रिश्ते के लिए कोई जगह नहीं है।
HT City से Bigg Boss 20 के घर में जाने से पहले हुई बातचीत में Isha ने relationship, social media judgement, अपनी मां और दोबारा प्यार तलाशने जैसे सवालों पर खुलकर जवाब दिया।
फिर प्यार के सवाल पर Isha का ‘Big No’
Badshah से अलग होने के बाद क्या Isha Rikhi दोबारा किसी relationship के लिए तैयार हैं? इस सवाल पर अभिनेत्री ने बिना किसी हिचकिचाहट के “A big no” कहा।
अपने जवाब को दिलचस्प अंदाज में समझाते हुए Isha ने कहा, “वह दरवाजा बंद है और उस पर 100 या शायद हजार ताले लगे हुए हैं, इसलिए कोई उसे खोल नहीं सकता।”
हालांकि Isha ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका प्यार से भरोसा नहीं उठा है। वह आज भी love में विश्वास और उसका सम्मान करती हैं, लेकिन फिलहाल खुद किसी romantic relationship में आने के लिए तैयार नहीं हैं।
‘पहले खुद को Heal करना चाहती हूं’
Isha का कहना है कि इस समय उनकी प्राथमिकता खुद को समझना और emotionally heal करना है। बीते कुछ समय में निजी जिंदगी को लेकर हुई सार्वजनिक चर्चा के बाद वह दोबारा खुद पर फोकस करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि romantically वह तैयार नहीं हैं, लेकिन Bigg Boss 20 के घर में बनने वाली friendships और उनसे मिलने वाले प्यार को जरूर स्वीकार करना चाहेंगी।
यानी Bigg Boss के घर में अगर किसी romantic angle की उम्मीद की जा रही है तो Isha ने शो में एंट्री से पहले ही अपना रुख काफी हद तक साफ कर दिया था।
क्या महिलाओं को Relationship से ज्यादा Judge किया जाता है?
बातचीत के दौरान Isha से यह भी पूछा गया कि क्या आज भी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में उनके relationships के आधार पर ज्यादा परिभाषित और judge किया जाता है।
Isha ने इससे सहमति जताई। उनका मानना है कि हर इंसान अपनी जिंदगी में अलग लड़ाई लड़ रहा होता है। कुछ लोग अपनी परेशानियों के बारे में खुलकर बात करते हैं, जबकि कुछ उन्हें निजी रखना पसंद करते हैं।
उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी साझा करना या न करना हर व्यक्ति का निजी फैसला है और किसी एक तरीके को गलत नहीं कहा जा सकता।
‘मेरे लिए अपनी Peace सबसे पहले है’
Isha ने इस दौरान mental peace को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। उनका कहना है कि अगर किसी बात को सार्वजनिक करने से आपकी शांति प्रभावित होती है या आपको लगता है कि बाद में उस स्थिति को संभालना मुश्किल होगा, तो उसे साझा नहीं करना बेहतर है।
और भी पढ़ें : ‘Queen’ में सत्ता की दुनिया से टकराएंगी Shagun Sharma, बोलीं ‘Niti के किरदार में इतनी परतें हैं कि…’
उनके मुताबिक, हर किसी को यह तय करने का अधिकार है कि वह अपनी जिंदगी के बारे में कितना और किस तरह दुनिया के सामने रखना चाहता है।
जब विवाद में Isha की मां का भी आया नाम
Isha की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर हुई चर्चा में उनकी मां भी शामिल हो गई थीं। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि एक बेटी होने के नाते ऐसी चीजें उन्हें दुख पहुंचाती हैं और वह अपनी मां को लेकर protective हैं।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी मां को अपनी बात रखने से रोकना नहीं चाहतीं। Isha के मुताबिक, माता-पिता कई बार अपने बच्चों के लिए वह चीजें समझ लेते हैं जो शायद बच्चे खुद उस समय नहीं समझ पाते।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि बाद में वह अपनी मां से पूछती जरूर हैं “आपने ऐसा क्यों किया?” लेकिन आखिरकार वह इसे एक मां का प्यार मानती हैं।

Badshah से जुड़े सवाल Bigg Boss में आए तो क्या करेंगी?
Bigg Boss का घर निजी रिश्तों, विवादों और contestants के अतीत से जुड़े सवालों के लिए जाना जाता है। ऐसे में Isha से पूछा गया कि अगर शो में Badshah और उनके separation को लेकर सवाल किए जाते हैं तो वह कैसे प्रतिक्रिया देंगी।
इस पर Isha ने साफ कहा कि वह अभी किसी खास situation या relationship पर चर्चा नहीं करना चाहतीं।
उनका फोकस ‘Isha’ पर रहेगा, उनके पुराने रिश्ते पर नहीं। वह चाहती हैं कि दर्शक उन्हें उनके व्यक्तित्व और Bigg Boss की journey के जरिए जानें, न कि सिर्फ उनकी personal life से जोड़कर देखें।
Isha ने यह भी संकेत दिया कि जहां तक संभव होगा, वह घर में अपने पुराने relationship से जुड़े सवालों को entertain करने से बचेंगी।
Bigg Boss 20 में खुद की पहचान पर Focus
Isha Rikhi के लिए Bigg Boss 20 केवल एक reality show नहीं, बल्कि खुद को पुराने विवादों से अलग पेश करने का मौका भी बन सकता है।
फिलहाल प्यार को लेकर उनका जवाब बिल्कुल स्पष्ट है दरवाजा बंद है और उस पर ‘हजार ताले’ हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि Bigg Boss के घर में Isha की friendships और बाकी contestants के साथ उनकी chemistry उनकी journey को किस दिशा में लेकर जाती है।
