Entertainment
Chinmayi Sripaada का CM Vijay और Rajmohan पर निशाना: ‘Sexual Assault के आरोपों के बीच Vedan को मंच क्यों?’
Rapper Vedan से मुलाकात पर भड़कीं Singer Chinmayi, बोलीं—“Enough is enough”
दक्षिण भारतीय संगीत और राजनीति से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। Singer Chinmayi Sripaada ने Tamil Nadu की राजनीति में उभरते चेहरे Vijay और Minister Rajmohan Arumugam पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मामला Malayalam rapper Vedan से जुड़ा है, जिन पर पहले भी कई महिलाओं ने sexual assault और harassment के आरोप लगाए हैं।
हाल ही में Vedan की Rajmohan Arumugam के साथ एक तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों मुलाकात करते नजर आए। इस तस्वीर के वायरल होते ही Chinmayi Sripaada ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी और नेताओं द्वारा ऐसे आरोपों का सामना कर चुके व्यक्ति को मंच देने पर नाराजगी जताई।
Chinmayi ने लिखा कि उन्हें उम्मीद थी कि Vijay और उनकी पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) पिछली सरकारों से अलग काम करेगी। उन्होंने कहा कि “serious sexual harassment या assault के आरोप झेल रहे लोगों को मंच देना बंद होना चाहिए।”
पुराना अनुभव भी किया साझा
Chinmayi Sripaada ने इस मुद्दे पर अपना निजी अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि Covid के दौरान एक प्रोजेक्ट में उन्हें Vedan के साथ काम करना था, जिसमें Govind Vasantha और Muhsin Parari भी शामिल थे।
और भी पढ़ें : Cocktail 2 के ट्रेलर लॉन्च में छाए Shahid Kapoor, Rashmika Mandanna और Kriti Sanon, फैंस बोले ये तिकड़ी करेगी कमाल
उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें Vedan पर लगे आरोपों की जानकारी नहीं थी, क्योंकि ज्यादातर रिपोर्ट्स Malayalam में थीं। लेकिन बाद में जब उन्हें इस बारे में पता चला और Vedan की ओर से एक माफी बयान भी सामने आया, तो उन्होंने उस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया।
Chinmayi ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कई concerts और projects को ठुकराया, जिनमें Vedan शामिल थे, भले ही इससे उनके करियर को नुकसान हुआ हो। उनका कहना था कि “social activism का इस्तेमाल करके महिलाओं की consent का उल्लंघन करना बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

‘महिलाओं को नहीं मिलता समर्थन’
Chinmayi ने अपने बयान में यह भी कहा कि जब महिलाएं ऐसे मामलों में आवाज उठाती हैं, तो उन्हें अक्सर अकेला छोड़ दिया जाता है, जबकि आरोपियों को मंच और समर्थन मिलता रहता है।
उन्होंने कहा, “कई बार ऐसे लोग खुद को समाज की आवाज बताते हैं, लेकिन उनके व्यवहार इसके उलट होते हैं। महिलाएं ‘greater good’ के नाम पर सब कुछ सहने को मजबूर हो जाती हैं।”
अंत में उन्होंने साफ शब्दों में कहा—“Enough is enough”, यानी अब इस तरह की चीजों को और सहन नहीं किया जाना चाहिए।
यह विवाद अब तेजी से तूल पकड़ रहा है और यह बहस छेड़ रहा है कि क्या सार्वजनिक जीवन में आरोपों का सामना कर रहे लोगों को मंच देना सही है या नहीं।
