Soccer
Cristiano Ronaldo ने फिटनेस पर उठे सवालों को किया खारिज, बोले, “Have you not seen my matches?”
छठे FIFA World Cup से पहले Ronaldo का आत्मविश्वास हाई, Portugal टीम तैयार
Cristiano Ronaldo अपने रिकॉर्ड छठे FIFA World Cup 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टूर्नामेंट से पहले उनकी फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों पर Ronaldo ने साफ जवाब देते हुए आलोचकों को चुप करा दिया।
उन्होंने आत्मविश्वास से कहा, “Physically? I’m fine — have you not seen my matches?”
Ronaldo ने आगे बताया कि टीम ने टूर्नामेंट से पहले कड़ी मेहनत की है।
उन्होंने कहा, “It has been good but tiring because we’ve worked hard.”
World Cup को लेकर Ronaldo का बड़ा बयान
Ronaldo ने यह भी साफ किया कि असली परीक्षा मैच शुरू होने के बाद ही होगी।
उन्होंने कहा, “What matters most is when the ball starts rolling… that’s when we’ll see the true champions.”
इसके साथ ही उन्होंने Portugal के अभियान को लेकर संतुलित प्रतिक्रिया दी और कहा,
“We’ll only know at the end… we’re heading there full of hope.”
अब तक World Cup खिताब से दूर
दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले Ronaldo अब तक World Cup ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। Portugal की टीम भी कभी फाइनल तक नहीं पहुंची है।
और भी पढ़ें : FIFA World Cup 2026 Final का टिकट सुनकर उड़ जाएंगे होश! एक भारतीय की 20 महीने की सैलरी से भी ज्यादा खर्च
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1966 में रहा था, जब टीम तीसरे स्थान पर रही थी।
2022 World Cup में Portugal क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गया था। उस हार के बाद Ronaldo काफी भावुक नजर आए थे।
Al-Nassr के साथ नया सफर
World Cup 2022 के बाद Ronaldo ने क्लब बदला और अब वह Al-Nassr के लिए खेल रहे हैं। Saudi Arabia में खेलते हुए भी उन्होंने अपनी फिटनेस और performance को बरकरार रखा है।

Portugal के World Cup मुकाबले
Portugal अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को Congo के खिलाफ Houston में करेगा। इसके बाद:
- 23 जून: Uzbekistan vs Portugal
- 28 जून: Portugal vs Colombia (Miami)
Messi vs Ronaldo की टक्कर संभव
फुटबॉल फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि Lionel Messi और Ronaldo पहली बार World Cup के बड़े मंच पर आमने-सामने आ सकते हैं।
दोनों टीमें अगर आगे बढ़ती हैं, तो क्वार्टर फाइनल में यह ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
