Entertainment
Jr NTR को क्यों है नंबर 9 से खास लगाव? हर Luxery Car के पीछे छिपी है भावुक कहानी
तेलुगु सुपरस्टार Jr NTR की हर महंगी कार पर दिखता है 9999 नंबर। फैंस इसे लकी नंबर मानते रहे, लेकिन अभिनेता ने इसके पीछे की असली वजह बताई।
साउथ सुपरस्टार Jr NTR अपनी फिल्मों, दमदार एक्टिंग और शानदार लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन दिनों अभिनेता एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन और उन पर मौजूद एक खास नंबर सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है।
दरअसल, Jr NTR की लगभग हर कार का रजिस्ट्रेशन नंबर 9999 है। चाहे उनकी करोड़ों की Lamborghini Urus हो, Range Rover Autobiography या BMW जैसी लग्जरी गाड़ियां— हर जगह यही नंबर देखने को मिलता है।
काफी समय तक लोगों को लगता रहा कि Jr NTR इस नंबर को अंधविश्वास या लक के कारण इस्तेमाल करते हैं। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में नंबर, तारीख और टाइटल को लेकर कलाकारों के बीच कई तरह की मान्यताएं भी देखी जाती हैं। लेकिन अभिनेता ने खुद इस रहस्य से पर्दा उठाया था।
Jr NTR ने बताया कि नंबर 9 उनके लिए सिर्फ लकी नंबर नहीं, बल्कि परिवार और विरासत से जुड़ी भावना है। उन्होंने कहा था कि उनके दादा और पिता दोनों इसी नंबर का इस्तेमाल करते थे, इसलिए उन्होंने भी इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया।
और भी पढ़ें : Kashmir में शुरू हुई Kartik Aaryan और Kabir Khan की नई फिल्म की Shooting , Viral हुआ Video
Jr NTR के दादा N. T. Rama Rao तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। परिवार की इसी विरासत से जुड़ाव के कारण अभिनेता नंबर 9 को अपने जीवन का खास हिस्सा मानते हैं।

फैंस ने यह भी नोटिस किया है कि Jr NTR अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स और कई निजी चीजों में भी किसी न किसी रूप में नंबर 9 को जोड़ते हैं। यही वजह है कि यह नंबर अब उनके फैंस के बीच भी काफी लोकप्रिय हो चुका है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो Jr NTR जल्द ही War 2 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा निर्देशक Prashanth Neel के साथ उनकी अगली फिल्म को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है। फैंस इस बड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
