Connect with us

Entertainment

Kashmir में शुरू हुई Kartik Aaryan और Kabir Khan की नई फिल्म की Shooting , Viral हुआ Video

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में Kartik Aaryan को Kabir Khan की अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग करते देखा गया। फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ गया है।

Published

on

Kartik Aaryan और Kabir Khan कश्मीर में कर रहे नई फिल्म की शूटिंग, वीडियो वायरल
कश्मीर में Kabir Khan की नई फिल्म की शूटिंग करते नजर आए Kartik Aaryan।

बॉलीवुड अभिनेता Kartik Aaryan एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अंदाज में नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता को निर्देशक Kabir Khan के साथ कश्मीर में उनकी अगली फिल्म की शूटिंग करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर शूटिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Kartik सर्द मौसम के बीच साधारण विंटर आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी, जो भारत की युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन Tajamul Islam के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में Kartik Aaryan एक किकबॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म में कश्मीर की पृष्ठभूमि को खास तरीके से दिखाया जाएगा। शूटिंग का बड़ा हिस्सा श्रीनगर और पहलगाम जैसे खूबसूरत इलाकों में किया जा रहा है। मेकर्स अक्टूबर 2026 तक शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं, जबकि फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

फिल्म के लिए Kartik ने एक बार फिर जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और ट्रेनिंग की है। इससे पहले भी अभिनेता अपने किरदारों के लिए कड़ी मेहनत और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

और भी पढ़ें : Salman Khan का पलटवार अस्पताल में Paparazzi पर भड़के, बोले: “60 साल का हो गया हूँ, लेकिन लड़ना नहीं भूला!”

वहीं निर्देशक Kabir Khan भी कश्मीर से लगातार तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने घाटी के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। उन्होंने एक छोटी बच्ची का जिक्र किया, जो भारतीय क्रिकेटर Smriti Mandhana की बड़ी फैन निकली।

Kartik Aaryan और Kabir Khan कश्मीर में कर रहे नई फिल्म की शूटिंग, वीडियो वायरल


Kabir Khan ने अपने पोस्ट में कश्मीर के बच्चों के क्रिकेट खेलने के अंदाज का भी जिक्र किया और लिखा कि वहां अगर कोई छक्का मार दे तो गेंद सीधे पहाड़ी नदी में चली जाती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो Kartik Aaryan जल्द ही Naagzilla में भी नजर आएंगे। यह एक फैंटेसी कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें अभिनेता 600 साल पुराने रूप बदलने वाले नाग का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म फरवरी 2027 में रिलीज हो सकती है।

Continue Reading
4 Comments