Connect with us

Entertainment

Shilpa Shetty’s का नया Show ‘Maa Hai Na’ बना emotions और comedy का तड़का, trailer ने जीता दिल

ZEE5 पर आने वाला यह फैमिली कुकिंग शो मां-बच्चों के रिश्ते, मजेदार टास्क और इमोशनल पलों से भरपूर नजर आ रहा है।

Published

on

Shilpa Shetty Maa Hai Na Trailer Released | Family Comedy Show on ZEE5
शिल्पा शेट्टी के नए शो ‘Maa Hai Na’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, मां-बच्चों की मजेदार केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान।
  1. बॉलीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty एक बार फिर दर्शकों के बीच नए अंदाज़ में लौट रही हैं। उनके अपकमिंग शो Maa Hai Na का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। ट्रेलर में कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, इमोशनल मोमेंट्स और किचन की मजेदार अफरा-तफरी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।

यह शो सिर्फ एक कुकिंग रियलिटी शो नहीं, बल्कि मां और बच्चों के रिश्तों को नए तरीके से दिखाने की कोशिश है। शो में छह Gen Z कंटेस्टेंट्स अपनी मां के साथ किचन में उतरेंगे, जहां खाना बनाने के साथ-साथ रिश्तों की भी परीक्षा होगी।

शो की खास बात यह है कि यहां सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि इमोशन्स भी पकते नजर आएंगे। कभी मां की डांट, कभी बच्चों की जल्दबाज़ी और कभी पुरानी यादें — ट्रेलर में हर वो चीज़ दिखी जिसने दर्शकों को तुरंत कनेक्ट कर दिया।

शो को होस्ट कर रहीं शिल्पा शेट्टी ने ट्रेलर में अपनी चिर-परिचित एनर्जी और मस्ती से अलग ही रंग जमा दिया है। हर एपिसोड में जहां एक तरफ कुकिंग चैलेंज होगा, वहीं दूसरी तरफ मां-बच्चों के बीच प्यार, नोकझोंक और समझदारी की झलक भी देखने को मिलेगी।

Shilpa Shetty Maa Hai Na Trailer Released | Family Comedy Show on ZEE5


मेकर्स के मुताबिक, Maa Hai Na का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों के बीच बेहतर समझ बनाना भी है। शो में यह दिखाया जाएगा कि कैसे आज की तेज़-तर्रार Gen Z और पारंपरिक सोच वाली मांएं एक-दूसरे से सीखती हैं।

और भी पढ़ें : Action real और raw था इसीलिए shoot बेहद tough रही, Bobby Deol ने बताया Alpha की शूटिंग का सच

शो में कई चर्चित चेहरे भी नजर आने वाले हैं। Urvashi Dholakia, Sunita Ahuja और सोशल मीडिया स्टार Tanya Mittal जैसे नाम पहले से ही चर्चा में हैं। वहीं दर्शकों को किचन के साथ रिश्तों की गर्माहट भी महसूस होगी।

Maa Hai Na जल्द ही ZEE5 पर स्ट्रीम होगा और ट्रेलर देखकर साफ है कि यह शो फैमिली ऑडियंस के लिए एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *