International News
Bangladesh की पहली महिला Speaker Shirin Sharmin Chaudhury ज़मानत पर रिहा 5 दिन जेल में रहने के बाद मिली राहत
Dhaka Court ने 50,000 Taka के bond पर दी bail — 2024 के student protest से जुड़े attempted murder case में हुई थी गिरफ्तारी
Bangladesh की राजनीति में एक बड़ा नाम — Shirin Sharmin Chaudhury। देश की पहली महिला parliamentary speaker, तीन बार इस पद पर रहीं — और अब जेल से बाहर आईं, वो भी court के आदेश पर।
रविवार को Dhaka की एक अदालत ने 59 वर्षीय Chaudhury को 50,000 Taka के bond पर ज़मानत दे दी। इसके बाद उन्हें Bangladesh की राजधानी Dhaka के बाहरी इलाके में स्थित high security jail — Kashimpur Central Jail — से रिहा किया गया।
और भी पढ़ें : ईरान के वरिष्ठ नेता Kamal Kharrazi का निधन, US-इज़राइल हमले के बाद बढ़ा तनाव
क्या था मामला?
Chaudhury को पिछले मंगलवार को Dhaka Metropolitan Police की Detective Branch ने Lalbagh police station में दर्ज एक case के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। यह case जुलाई-अगस्त 2024 के उस student-led protest से जुड़ा है जिसने पूरे Bangladesh को हिला दिया था। उन पर “attempted murder” का आरोप लगाया गया था।

पाँच दिन Kashimpur जेल में रहने के बाद court के bail order की scrutiny के बाद उन्हें शाम को रिहा किया गया। जेल के बाहर उनके परिवार के सदस्य उनका इंतजार कर रहे थे।
कौन हैं Shirin Sharmin Chaudhury?
Chaudhury April 2013 से September 2024 तक Bangladesh Jatiya Sangsad की Speaker रहीं — और यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं। वो Rangpur-6 constituency से Member of Parliament भी रही हैं।
Bangladesh की राजनीति में उनका यह उतार-चढ़ाव देश के उस बड़े राजनीतिक उथल-पुथल का हिस्सा है जो 2024 के protests के बाद से जारी है।
