Entertainment
समंदर किनारे आलीशान property के मालिक बने Yash और Radhika पंडित, अलीबाग में खरीदी 24 crore की जमीन
‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ की तैयारियों के बीच Yash ने पत्नी राधिका पंडित के साथ महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदी प्रीमियम बीचफ्रंट प्रॉपर्टी, सामने आया बड़ा निवेश
KGF स्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘Toxic’ और ‘Ramayana’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब अभिनेता ने अपनी पर्सनल लाइफ और निवेश को लेकर भी बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने महाराष्ट्र के अलीबाग में करोड़ों रुपये की शानदार बीचफ्रंट प्रॉपर्टी खरीदी है।
बताया जा रहा है कि यह प्रॉपर्टी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग स्थित कमाथ गांव में है, जो कि किहिम बीच के बेहद करीब माना जाता है। समुद्र के किनारे मौजूद इस जमीन की कीमत करीब 24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह डील 18 मई 2026 को रजिस्टर की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, यश और राधिका ने दो साथ लगी कृषि भूमि खरीदी हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 5,289 वर्ग मीटर है। खास बात यह है कि इस प्रॉपर्टी के एक तरफ गांव की सड़क है, जबकि दूसरी ओर सीधा समुद्र का नज़ारा मिलता है। जमीन तक पहुंचने के लिए अलग से बीच एक्सेस भी मौजूद है, जो इसे और प्रीमियम बनाता है।
और भी पढ़ें : 25 साल बाद फिर गूंजेगा ‘लगान’ का जादू, Aamir Khan की ऐतिहासिक फिल्म बड़े पर्दे पर लौट रही है
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डील में एक रिहायशी ढांचा भी शामिल है। प्रॉपर्टी खरीदने के दौरान कपल ने करीब 1.44 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है। पिछले कुछ वर्षों में अलीबाग बॉलीवुड सितारों और बिजनेस टायकून के लिए पसंदीदा लोकेशन बनकर उभरा है। समुद्र किनारे लग्जरी विला और प्राइवेट स्पेस की वजह से कई बड़े नाम यहां निवेश कर चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को पहले जून रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। हालांकि फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
हाल ही में यश ने फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि बड़े स्केल की एक्शन फिल्म को महिला निर्देशक के नजरिए से बनते देखना उनके लिए बेहद नया और दिलचस्प अनुभव रहा। यश के मुताबिक, फिल्म में इमोशन, रोमांस और सेंसुअलिटी को जिस तरह पेश किया गया है, वह बाकी गैंगस्टर फिल्मों से काफी अलग होने वाला है।
‘रामायण’ में भी यश का किरदार काफी अहम बताया जा रहा है, जिसकी वजह से उनके फैंस आने वाले समय में उन्हें बिल्कुल नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।
