Entertainment
Smriti Mandhana–Palash Muchhal की शादी क्यों टली? बहन पलाक्षी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं— “हम सिर्फ पॉज़िटीव रहने की कोशिश कर रहे हैं”
शादी से पहले दोनों परिवारों पर टूटा मेडिकल इमरजेंसी का डबल झटका—स्मृति मंधाना के पिता और होने वाले दूल्हे पालाश मुछाल दोनों अस्पताल में भर्ती हुए, पलाक्षी मुछाल ने बताई पूरी कहानी।
भारतीय क्रिकेट फैंस और संगीत प्रेमियों के लिए 23 नवंबर का दिन बेहद खास होने वाला था—क्योंकि इसी दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पालाश मुछाल की शादी होनी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी ने वह खुशियों भरा दिन चिंता में बदल दिया।
अब, पहली बार, सिंगर पलाक्षी मुछाल ने इस पूरे घटनाक्रम पर खुलकर बात की है और बताया है कि दोनों परिवार किस तरह इस मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा बनकर खड़े हैं।
मेडिकल इमरजेंसी से बदला पूरा माहौल
शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, हल्दी–मेहंदी का जोश अपने चरम पर था, और सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग वीडियो वायरल हो रहे थे। लेकिन ठीक शादी वाले दिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट संबंधित समस्या के बाद तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।
परिवार अभी इस सदमे से उभरा भी नहीं था कि अगले ही दिन होने वाले दूल्हे पालाश मुछाल की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया।
इस दोहरी मेडिकल इमरजेंसी ने दोनों परिवारों का मनोबल हिला दिया।
और भी पढ़ें : Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की सबसे खतरनाक वापसी, अक्षय खन्ना ने छीन ली हर सीन की चमक—स्पाई थ्रिलर में दम है या सिर्फ शोर?
पलाक्षी मुछाल ने पहली बार बताया—कैसे संभाल रहे हैं परिवार?
पलाक्षी मुछाल ने Filmfare से बातचीत में कहा:
“परिवारों के लिए यह समय बहुत कठिन रहा है। हम बस यही कह रहे हैं कि पॉज़िटीव रहना है और वही ऊर्जा फैलानी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि हिम्मत न टूटे।”
उनकी आवाज़ में चिंता भी थी और उम्मीद भी—स्पष्ट था कि मुछाल और मंधाना परिवार एक-दूसरे का साथ मजबूती से निभा रहे हैं।
शादी की तैयारियां चल रही थीं पूरे उत्साह से
प्री-वेडिंग फंक्शन्स में स्मृति और पालाश के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे थे। दोनों परिवारों और दोस्तों में खुशी की लहर थी।
लेकिन जब श्रीनिवास मंधाना अस्पताल में भर्ती हुए, उसी समय समारोह को स्थगित करने का फैसला लिया गया।
स्मृति मंधाना के मैनेजर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्णय दोनों परिवारों ने मिलकर, पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया।

इंस्टाग्राम से हटाईं शादी की तस्वीरें
स्थिति गंभीर होने के बाद स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दीं। हालांकि, पालाश मुछाल की प्रोफाइल पर कुछ तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं। यह कदम बताते हैं कि परिवार फिलहाल किसी भी तरह के सार्वजनिक शोर-शराबे से दूर रहना चाहता है।
अब कैसी है स्थिति?
अच्छी खबर यह है कि—
- श्रीनिवास मंधाना अब डिस्चार्ज होकर घर पर स्वस्थ हो रहे हैं
- पालाश मुछाल भी रिकवरी फेज में हैं और डॉक्टर दोनों की हालत को स्थिर बता रहे हैं
लेकिन नई शादी की तारीख को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
दोनों परिवार फिलहाल सिर्फ एक ही बात पर फोकस कर रहे हैं—स्वास्थ्य, शांति और सकारात्मकता।
फैंस कर रहे हैं दुआएं
क्रिकेट और म्यूजिक दोनों दुनिया के लोग इस जोड़ी के लिए दुआ कर रहे हैं।
एक फैन ने लिखा—
“शादी इंतजार कर सकती है, सेहत नहीं… जल्दी ठीक हों सभी।”
दूसरे ने कहा—
“स्मृति और पालाश की शादी एक खूबसूरत शुरुआत होगी, बस वक्त सही होना चाहिए।”
