Automobile
Range Rover खरीदने का सही समय? JLR ने अचानक घटाए ₹75 लाख तक दाम
Jaguar Land Rover India ने India-UK FTA से पहले उठाया बड़ा कदम, लग्जरी SUV अब हुई सस्ती
लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Jaguar Land Rover India (JLR India) ने अपने प्रीमियम मॉडल्स की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। खास बात यह है कि यह फैसला भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कंपनी ने अपने फ्लैगशिप मॉडल Range Rover SV की कीमत में सीधा 75 लाख तक की कटौती की है। पहले जहां इसकी कीमत करीब 4.25 करोड़ थी, अब इसे 3.50 करोड़ (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है।
वहीं Range Rover Sport SV की कीमत भी घटाकर 2.75 करोड़ से 2.35 करोड़ कर दी गई है। यानी इस मॉडल पर भी ग्राहकों को मोटा फायदा मिल रहा है।
सिर्फ कीमत ही नहीं, कंपनी ने फीचर्स में भी अपग्रेड किया है। अब Range Rover SV में पहली बार SV Ultra Metallic पेंट ऑप्शन दिया जा रहा है, जो ग्लॉस और सैटिन दोनों फिनिश में उपलब्ध होगा। यह कार को और भी प्रीमियम लुक देता है।
कंपनी के अनुसार, यह कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं ताकि संभावित ड्यूटी में कमी का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंच सके।

हालांकि, यह राहत केवल उन गाड़ियों पर मिलेगी जो पूरी तरह से आयात (CBU) होकर भारत आती हैं। भारत में लोकली मैन्युफैक्चर होने वाले मॉडल्स जैसे Range Rover Evoque, Range Rover Velar और Discovery Sport की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसके अलावा Defender और Discovery भी इस फैसले से बाहर हैं, क्योंकि इनका निर्माण UK के बजाय स्लोवाकिया में होता है।
ऑटो एक्सपर्ट्स मानते हैं कि JLR का यह कदम बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। साथ ही, यह उन ग्राहकों को भी आकर्षित करेगा जो लंबे समय से लग्जरी SUV खरीदने का इंतजार कर रहे थे।
अगर आप भी Range Rover जैसी प्रीमियम SUV लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
और पढ़ें- Honda Cars पर मई में बड़ी छूट: Elevate से City तक मिल रहा ₹2 लाख से ज्यादा का फायदा

Pingback: Ather का बड़ा दांव: इस फेस्टिव सीजन आएंगे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, नया प्लांट भी तैयार - Dainik Diary - Authentic Hindi News