Connect with us

Entertainment

Salman Khan के Galaxy Apartment में दिखा सांप, मची हलचल; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में सांप मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि रेस्क्यू टीम ने समय रहते स्थिति संभाल ली।

Published

on

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में मिले सांप को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा।

बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब परिसर में एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया, जिसके बाद तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांप बिल्डिंग के नीचे वाले हिस्से में देखा गया था। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने काफी सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्नेक कैचर ने सांप को शांत तरीके से पकड़ा और बाद में उसे एक बैग में डालकर अधिकारियों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान स्थानीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सांप जहरीला नहीं था। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि सांप बिल्डिंग के अंदर तक पहुंचा था या केवल परिसर में ही घूम रहा था।

गौरतलब है कि Salman Khan लंबे समय से गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं और यह जगह उनके फैंस के बीच भी काफी लोकप्रिय मानी जाती है। ऐसे में इस घटना की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई।

और भी पढ़ें : जब Shah Rukh Khan फूट-फूट कर रोए और अपने Dog को खुद दफनाया “How Dare You Throw Him Away”

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म Sikandar में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने Raja Shivaji में कैमियो रोल भी किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा


अब सलमान जल्द ही फिल्म Maatrubhumi: May War Rest in Peace में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अभिनेत्री Nayanthara के साथ एक बड़े एक्शन प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रहे हैं।

फिलहाल गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई इस घटना के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *