Connect with us

Entertainment

‘Kapil Sharma नहीं, सिर्फ टोनी नजर आए’: Neetu Kapoor ने ‘दादी की शादी’ में comediun की acting की जमकर तारीफ की

नीतू कपूर बोलीं— कपिल शर्मा सेट पर बेहद खुशमिजाज रहते थे, फिल्म में उनका अभिनय सबको चौंका देगा।

Published

on

Neetu Kapoor ने Kapil Sharma की एक्टिंग की तारीफ की, बोलीं- “सिर्फ टोनी नजर आया”
‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा के अभिनय की तारीफ करतीं अभिनेत्री नीतू कपूर।

अभिनेत्री नीतू कपूर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दादी की शादी’ में अपने को-स्टार कपिल शर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में कपिल ने ऐसा अभिनय किया है कि दर्शकों को कहीं भी मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा नजर नहीं आएंगे, बल्कि सिर्फ उनका किरदार ‘टोनी’ दिखाई देगा।

8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दादी की शादी’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में नीतू कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि कपिल शर्मा ने ‘टोनी’ नाम का अहम किरदार निभाया है।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान नीतू कपूर ने कपिल शर्मा के स्वभाव और काम करने के तरीके की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कपिल सेट पर हमेशा खुशमिजाज माहौल बनाए रखते थे और उनके साथ काम करना बेहद मजेदार अनुभव रहा।

नीतू कपूर ने कहा, “कपिल एक शानदार इंसान हैं। वह इतने खुशमिजाज हैं कि उनके आसपास रहना ही अच्छा लगता है। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने जो काम किया है, वह लोगों को हैरान कर देगा।”

अभिनेत्री के अनुसार, फिल्म में कपिल पूरी तरह अपने किरदार में डूब गए थे। उन्होंने कहा कि एक पल के लिए भी ऐसा महसूस नहीं होता कि स्क्रीन पर टीवी शो वाले कपिल शर्मा हैं। दर्शकों को सिर्फ ‘टोनी’ का किरदार दिखाई देगा।

नीतू कपूर ने यह भी बताया कि कपिल शर्मा ने सेट पर कभी स्टार जैसा व्यवहार नहीं किया। वह हमेशा पूरी टीम के साथ घुलमिलकर काम करते थे और कई बार उनके संवादों और दृश्यों को बेहतर बनाने के सुझाव भी देते थे।

उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा कि कपिल अक्सर उनसे कहते थे कि किसी संवाद को किस तरह और बेहतर तरीके से बोला जा सकता है। नीतू के मुताबिक, कपिल फिल्म में पूरी तरह शामिल थे और हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान देते थे।

कहानी से भावुक हुईं नीतू कपूर

फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए नीतू कपूर ने कहा कि ‘दादी की शादी’ उन्हें इसलिए भी खास लगी क्योंकि इसकी कहानी आज के परिवारों की हकीकत से जुड़ी हुई है।

अभिनेत्री ने बताया कि उनके कई दोस्त अपने बच्चों के साथ बेहद खुश हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें अपने बच्चों से मिलने तक का समय नहीं मिलता। इसी भावनात्मक जुड़ाव की वजह से उन्होंने फिल्म के लिए तुरंत हामी भर दी।

और भी पढ़ें : ‘Don 3’ विवाद में बड़ा मोड़: FWICE ने Ranveer Singh के खिलाफ गैर सहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई अभी बाकी

निर्देशक ने बताया कैसे हुई नीतू कपूर की एंट्री

फिल्म के निर्देशक आशीष आर. मोहन ने भी खुलासा किया कि ‘दादी’ के किरदार के लिए सही अभिनेत्री ढूंढना काफी मुश्किल था। बाद में एक निर्देशक मित्र ने नीतू कपूर का नाम सुझाया और लगभग उसी समय कपिल शर्मा की टीम से भी उनके पास कॉल आया।

Neetu Kapoor ने Kapil Sharma की एक्टिंग की तारीफ की, बोलीं- “सिर्फ टोनी नजर आया”


निर्देशक के मुताबिक, उन्हें लगा कि यह किसी संयोग से ज्यादा था और उन्होंने तुरंत नीतू कपूर को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया।

भावनाओं और कॉमेडी का मिश्रण

‘दादी की शादी’ को पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और हल्की-फुल्की कॉमेडी के मिश्रण के रूप में पेश किया गया है। फिल्म में नीतू कपूर और कपिल शर्मा के अलावा रिद्धिमा कपूर साहनी, सारथ कुमार और सादिया खतीब भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म का निर्माण Rtake Studios, BeingU Studios और Shimla Talkies ने मिलकर किया है। वहीं, इसका निर्देशन और लेखन आशीष आर. मोहन ने किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *