Entertainment
‘Ranveer Singh मेरा किरदार निभाना चाहते थे’: Lalit Modi ने बायोपिक पर किया बड़ा खुलासा
ललित मोदी बोले— रणवीर सिंह खुद लंदन आकर बोले थे कि अगर जिंदगी में एक रोल निभाना है, तो वह ‘Lalit Modi’ का होगा।
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर और बिजनेसमैन ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक है। हाल ही में ललित मोदी ने खुलासा किया कि उनकी लाइफ स्टोरी पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है और अभिनेता रणवीर सिंह खुद उनका किरदार निभाने की इच्छा जता चुके हैं।
ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बायोपिक फिलहाल स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और इस पर एक बड़ी टीम काम कर रही है।
‘Ranveer Singh खुद मुझसे मिलने लंदन आए थे’
ललित मोदी ने बताया कि कुछ साल पहले रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन पहुंचे थे। उस मुलाकात के दौरान अभिनेता ने कहा था कि अगर उन्हें जिंदगी में कोई एक किरदार निभाने का मौका मिले, तो वह ललित मोदी का किरदार करना चाहेंगे।
उन्होंने कहा, “रणवीर खुद मेरे पास आए थे। मैंने उन्हें कभी अप्रोच नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि वह मेरे किरदार को स्क्रीन पर निभाना चाहते हैं।”
ललित मोदी ने रणवीर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें शानदार अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर का काम बेहद प्रभावशाली रहा है।
Deepika Padukone से पुरानी पहचान
बातचीत के दौरान ललित मोदी ने यह भी बताया कि वह दीपिका पादुकोण को पहले से जानते थे, लेकिन रणवीर सिंह से उनकी मुलाकात बाद में हुई।
उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रणवीर उनके किरदार को लेकर इतने उत्साहित होंगे।
अभी स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
ललित मोदी के मुताबिक, बायोपिक की स्क्रिप्ट तैयार करने में काफी मेहनत लग रही है। उनकी जिंदगी से जुड़े कई इंटरव्यू और घटनाओं को शामिल किया जा रहा है ताकि कहानी को बड़े स्तर पर पेश किया जा सके।
और भी पढ़ें : तुम कौन होते हो फैसला करने वाले? David Dhawan के रिटायरमेंट बयान पर भड़के Anupam Kher, दोस्त को लगाई फटकार
हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक स्टारकास्ट या निर्देशक का ऐलान नहीं हुआ है।

Don 3 विवाद के बीच फिर चर्चा में Ranveer
इधर रणवीर सिंह इन दिनों ‘Don 3’ विवाद को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेता के फिल्म से बाहर होने की खबरों के बाद FWICE ने उनके खिलाफ non-cooperation directive जारी किया था।
हालांकि बाद में फिल्म संगठनों और इंडस्ट्री के हस्तक्षेप के बाद यह फैसला वापस ले लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से जुड़े आर्थिक नुकसान को लेकर बातचीत जारी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या वह सच में ललित मोदी की बायोपिक का हिस्सा बनेंगे।
