Connect with us

Bollywood

“हर समस्या का तुरंत समाधान जरूरी नहीं”, Amitabh Bachchan का cryptic post viral

ब्लॉग में जीवन की परेशानियों और सीख पर बोले बिग बी, फैंस बोले- ‘ये सिर्फ अमिताभ बच्चन ही लिख सकते हैं’

Published

on

Amitabh Bachchan का cryptic पोस्ट वायरल, बोले- “हर समस्या का तुरंत समाधान जरूरी नहीं”
अमिताभ बच्चन का नया ब्लॉग पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में, जिंदगी की परेशानियों पर शेयर की खास सोच।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने विचारों को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों के अलावा बिग बी अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए जिंदगी, अनुभव और सोच से जुड़ी बातें साझा करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही एक क्रिप्टिक नोट लिखा है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हर समस्या का तुरंत समाधान निकालना जरूरी नहीं होता। उनके मुताबिक, कई बार परेशानियां समय के साथ हमें सीख देती हैं और जिंदगी को समझने का नजरिया बदल देती हैं।

उन्होंने लिखा, “समस्याओं की एक अच्छी बात यह है कि वे बाद में भी समस्याएं रहेंगी, इसलिए जरूरी नहीं कि हर बार तुरंत उनसे निपटा जाए।”

बिग बी ने आगे कहा कि जीवन में आने वाली परेशानियां इंसान को ज्यादा समझदार और तैयार बनाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर कठिन परिस्थिति केवल समाधान खोजने के लिए नहीं होती, बल्कि उससे सीखने और भविष्य के लिए खुद को मजबूत बनाने का मौका भी देती है।

अपने खास अंदाज में अमिताभ बच्चन ने जिंदगी के “ifs and buts” यानी अनिश्चितताओं का जिक्र करते हुए लिखा कि यही चीजें जीवन को दिलचस्प बनाती हैं। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि शायद वह जरूरत से ज्यादा “ज्ञान” बांट रहे हैं।

और भी पढ़ें : Akshay Kumar ने mumbai में बेचे दो flat, Borivali property deal से मिले ₹7.1 crore

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर सोशल media users अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे जिंदगी को लेकर गहरी सोच बताया, जबकि कुछ फैंस ने कहा कि बिग बी की लिखी बातें हमेशा इंस्पायर करती हैं।


वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘Vettaiyan’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रजनीकांत, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की मेगा फिल्म ‘Ramayana: Part 1’ को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में बिग बी जटायु का अहम किरदार निभा सकते हैं।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने घर ‘जलसा’ के बाहर हर रविवार जुटने वाले फैंस को भी खास अंदाज में धन्यवाद कहा था। उन्होंने अपने ब्लॉग में फैंस के प्यार और समर्थन को लेकर भावुक पोस्ट शेयर की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *