Entertainment
क्या Harsh Varrdhan Kapoor ने छोड़ दी acting? ‘Thar’ actor ने खुद तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच Harsh Varrdhan Kapoor बोले- “मैं पीछे नहीं हटा, नई फिल्म पर लगातार काम कर रहा हूं।”
Bollywood actor Harsh Varrdhan Kapoor पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। ऐसे में fans के बीच यह सवाल उठने लगा था कि क्या उन्होंने acting से दूरी बना ली है। अब खुद Harsh ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और साफ किया है कि वह फिल्मों से दूर नहीं हुए हैं, बल्कि अपने नए project पर लगातार काम कर रहे हैं।
दरअसल, X (पहले Twitter) पर एक user ने Harsh को “genuinely talented actor” बताते हुए लिखा कि उन्हें लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। User ने यह भी कहा कि अगर उन्हें inspiration चाहिए तो वह अपने पिता Anil Kapoor से सीख सकते हैं।
इस पर जवाब देते हुए Harsh Varrdhan Kapoor ने कहा,
“मैं बिल्कुल पीछे नहीं हटा हूं। ‘Thar’ रिलीज होने के दिन से ही नई फिल्म पर काम कर रहा हूं। ‘Thar’ बनने में 5 साल लगे थे और ‘Bhavesh Joshi’ को भी बनने में कई साल लगे।”
Harsh ने आगे बताया कि उनकी upcoming film को पूरा होने में लगभग दो से तीन साल लग गए हैं और वह इसे 30 जून तक wrap up करने की तैयारी में हैं।
उन्होंने कहा कि आजकल लोग actors को एक साल में कई फिल्में करते देखने के आदी हो चुके हैं। लेकिन अगर कोई अलग और meaningful cinema बनाना चाहता है, तो उसमें वक्त लगता है।
Actor ने अपने पुराने projects जैसे ‘Bhavesh Joshi Superhero’, ‘Thar’, ‘AK vs AK’ और anthology series ‘Ray’ का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी unique films हर साल एक या दो बार बनाना आसान नहीं होता।
Harsh ने अपनी नई फिल्म को लेकर excitement भी बढ़ाई। उन्होंने दावा किया कि उनका अगला project अब तक का सबसे अलग और खास काम होगा। हालांकि उन्होंने फिल्म के title या cast को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की।
और भी पढ़ें : “अपना इंसान मिल गया है तो Instagram Reels देखना बंद करो” Kangana Ranaut ने रिश्तों पर कही बड़ी बात
‘Mirzya’ से शुरू हुआ था सफर
Harsh Varrdhan Kapoor ने साल 2016 में Rakeysh Omprakash Mehra की film ‘Mirzya’ से Bollywood debut किया था। इस फिल्म में उनके opposite Saiyami Kher नजर आई थीं। हालांकि फिल्म box office पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन Harsh के performance की तारीफ हुई थी।

इसके बाद उन्होंने ‘Bhavesh Joshi Superhero’ जैसी experimental film की, जिसे बाद में cult following मिली। वहीं Netflix film ‘Thar’ में उनका intense avatar भी काफी चर्चा में रहा।
Abhinav Bindra biopic भी हुई थी बंद
Harsh Varrdhan Kapoor Olympic gold medalist shooter Abhinav Bindra की biopic में भी नजर आने वाले थे। इस project को वह अपने पिता Anil Kapoor के साथ produce भी कर रहे थे। लेकिन लंबे समय तक development में रहने के बाद अप्रैल 2025 में यह फिल्म shelve कर दी गई।
अब fans को Harsh की upcoming film का इंतजार है, जिसे लेकर actor खुद काफी confident नजर आ रहे हैं।
