Entertainment
Rajkumar Rao बनेंगे देश के चर्चित वकील Ujjwal Nikam, ‘Prahaar’ की release date हुई announce
Dinesh Vijan की नई biopic ‘Prahaar – The Ujjwal Nikam Story’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, Rajkummar Rao ने role के लिए बढ़ाया 10 किलो वजन।
Bollywood actor Rajkummar Rao एक बार फिर अपने intense और transformation वाले किरदार को लेकर चर्चा में हैं। Producer Dinesh Vijan ने उनकी upcoming biographical drama film ‘Prahaar – The Ujjwal Nikam Story’ की release date officially announce कर दी है। यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को theatres में रिलीज होगी।
Film trade analyst Taran Adarsh ने सोशल मीडिया पर इस announcement की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म में Rajkummar Rao के साथ Wamiqa Gabbi, Sikander Kher और Jaideep Ahlawat भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन Avinash Arun कर रहे हैं।
Rajkummar Rao ने role के लिए किया जबरदस्त transformation
Rajkummar Rao अपने हर किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं। Actor ने पहले भी ‘Trapped’, ‘Bose’, ‘Srikanth’ और कई फिल्मों में physical transformation से fans को impress किया है।
इस बार भी उन्होंने Ujjwal Nikam के किरदार के लिए काफी मेहनत की। Rajkummar ने Instagram पर बताया था कि उन्होंने इस role के लिए लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाया।
उन्होंने लिखा,
“मैं prosthetics पर भरोसा नहीं करता, जब तक मेहनत से खुद वैसा look achieve किया जा सकता है। ‘Nikam’ के लिए मैंने खूब pizza, sweets, biryani और aloo paratha खाया ताकि character के हिसाब से body language और appearance तैयार हो सके।”
Actor ने यह भी कहा कि वह glamorous look से दूर रहकर पूरी तरह किरदार में ढलना चाहते थे।
कौन हैं Ujjwal Nikam?
Ujjwal Nikam देश के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित criminal lawyers में से एक हैं। उन्होंने कई high-profile और sensitive मामलों में prosecution की जिम्मेदारी संभाली है। उनकी courtroom presence और कानूनी रणनीतियों ने उन्हें पूरे देश में पहचान दिलाई।
और भी पढ़ें : Box Office Report: ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ने 4 दिन में कमाए ₹42 करोड़, ‘Bandar’ की धीमी शुरुआत पहले Monday का पूरा हिसाब
अब उनकी जिंदगी और कानूनी संघर्षों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म को “hard-hitting” और “nation-shaking events” पर आधारित बताया जा रहा है।

Dinesh Vijan और Rajkummar की hit partnership
यह पहली बार नहीं है जब Dinesh Vijan और Rajkummar Rao साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘Stree’, ‘Roohi’ और कई projects में साथ नजर आ चुके हैं। Fans को उम्मीद है कि यह नई biopic भी content-driven cinema की list में शामिल होगी।
फिल्म की release date सामने आने के बाद social media पर fans ने excitement जाहिर करनी शुरू कर दी है। कई users का कहना है कि Rajkummar Rao जैसे versatile actor ही ऐसे complex role को authenticity के साथ निभा सकते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘Prahaar The Ujjwal Nikam Story’ audience के बीच कितना असर छोड़ पाती है।
