Entertainment
‘Cocktail 2’ में Lesbian Love Story? Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं ये सिर्फ Emotional Threesome है…
Rashmika Mandanna और Kriti Sanon की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर उठे सवालों पर एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, ट्रेलर रिलीज के बाद बढ़ी फिल्म को लेकर चर्चा।
मुंबई: Cocktail 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासतौर पर Kriti Sanon और Rashmika Mandanna की केमिस्ट्री ने फैंस के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां प्रेमी की भूमिका निभा रही हैं। लेकिन अब खुद Kriti Sanon ने इन अफवाहों पर साफ जवाब देकर तस्वीर साफ कर दी है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक दर्शक ने जब यही सवाल पूछा, तो Rashmika हंस पड़ीं। उसी वक्त Kriti ने तुरंत जवाब दिया, “There is no lesbian story.”
इस पर Rashmika ने मजाकिया अंदाज में कहा, “I know, we do have that chemistry.”
बात को आगे बढ़ाते हुए Kriti ने कहा, “हम तीनों straight लोग हैं। यह सिर्फ emotional threesome है, physical नहीं।”
यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई।
और भी पढ़ें : थोड़ी ज्यादा हिंसा थी: Prakash Padukone ने Ranveer Singh की ‘Dhurandhar’ पर दिया ईमानदार रिव्यू
बता दें कि Homi Adajania की 2012 में आई Cocktail ने रोमांस, दोस्ती और उलझे रिश्तों की कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में Saif Ali Khan, Deepika Padukone और Diana Penty मुख्य भूमिकाओं में थे।
करीब 14 साल बाद अब इसका सीक्वल नए चेहरों के साथ लौट रहा है। इस बार फिल्म में Shahid Kapoor, Kriti Sanon और Rashmika Mandanna लीड रोल में नजर आएंगे।

ट्रेलर में प्यार, इमोशंस, ड्रामा और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है। Shahid Kapoor का डायलॉग—“प्यार एक फटी हुई टी-शर्ट जैसा है, जिसे इंसान हर रात आराम से पहनता है”—पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है।
फिल्म में Kriti और Rashmika एक “हीरे” यानी Shahid Kapoor के लिए भिड़ती दिख रही हैं, जिसे वह खुद मजाक में ‘कोहिनूर’ कहते हैं।
पुरानी फिल्म का मशहूर गाना Tum Hi Ho Bandhu भी इस सीक्वल में वापसी कर रहा है, जो पुरानी यादों को ताजा करेगा।
ग्लैमर, विदेशी लोकेशंस, स्टाइलिश आउटफिट्स और उलझे रिश्तों की कहानी के साथ Cocktail 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म पहली Cocktail जैसी जादू दोहरा पाएगी।
