Connect with us

Entertainment

‘Alpha’ का सबसे बड़ा twist! Bobby Deol’s की असली पहचान ने बदला पूरा खेल, Bhatt-Sharvari की जंग हुई और खतरनाक

फिल्म के क्लाइमैक्स में बॉबी देओल के किरदार का बड़ा खुलासा कहानी को नया मोड़ देता है। यह लेख स्पॉइलर पर आधारित है।

Published

on

Alpha Climax Explained: बॉबी देओल की असली पहचान ने बदली पूरी कहानी, आलिया-शरवरी की फिल्म में बड़ा ट्विस्ट
'अल्फा' के क्लाइमैक्स में बॉबी देओल के किरदार की असली पहचान सामने आने से कहानी नया मोड़ लेती है।

मुंबई: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘अल्फा’ अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार स्टारकास्ट के साथ चर्चा में है। लेकिन फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसका अंतिम ट्विस्ट माना जा रहा है, जिसने कहानी का पूरा समीकरण बदल दिया।

पूरी फिल्म में बॉबी देओल का किरदार कर्नल फतेह सिंह लाखावत एक रहस्यमयी और प्रभावशाली सैन्य अधिकारी के रूप में सामने आता है। शुरुआत में वह देश के लिए एक अहम मिशन पर काम करता दिखाई देता है, लेकिन क्लाइमैक्स में उसकी असली पहचान सामने आते ही कहानी नया मोड़ ले लेती है।

क्लाइमैक्स में खुलता है बड़ा राज

फिल्म में फतेह सिंह लाखावत, सीता और वैज्ञानिक डॉक्टर वर्गीज के साथ मिलकर ‘अल्फा सीरम’ पर काम करता नजर आता है। इसी दौरान वह सीता को एक बेहद प्रशिक्षित हत्यारा भी बनाता है।

हालांकि कहानी आगे बढ़ने के साथ खुलासा होता है कि फतेह सिंह वास्तव में भारतीय अधिकारी नहीं, बल्कि मेजर जर्रार खान नाम का एक पाकिस्तानी जासूस है, जिसने भारतीय सुरक्षा तंत्र में घुसपैठ कर अपनी पहचान छिपा रखी थी।

उसका मकसद ‘अल्फा सीरम’ हासिल कर अपने देश के लिए ऐसे सैनिक तैयार करना होता है, जो भविष्य में भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जा सकें।

भावनात्मक संघर्ष भी बनता है कहानी का अहम हिस्सा

जब सीता को अपने गुरु और संरक्षक की असली सच्चाई पता चलती है, तो उसके सामने सबसे बड़ा भावनात्मक संकट खड़ा हो जाता है। उसे एहसास होता है कि जिस व्यक्ति पर उसने सबसे ज्यादा भरोसा किया, वही उसके साथ सबसे बड़ा धोखा कर रहा था।

और भी पढ़ें : Deepfakes के खिलाफ Preity Zinta का बड़ा कानूनी कदम, AI से बने फर्जी video और तस्वीरें हटाने की मांग

इसके बाद कहानी में दुर्गा, उनके जैविक पिता कर्नल विक्रांत कौल, जो रॉ के प्रमुख हैं, और सीता मिलकर दुश्मन के मिशन को रोकने के लिए अंतिम लड़ाई लड़ते हैं।

Alpha Climax Explained: बॉबी देओल की असली पहचान ने बदली पूरी कहानी, आलिया-शरवरी की फिल्म में बड़ा ट्विस्ट


स्पाई यूनिवर्स के लिए खुलते हैं नए रास्ते

फिल्म के अंत में सीता और दुर्गा दुश्मन की योजना को नाकाम करने में सफल होती हैं। इसके साथ ही दोनों किरदार भविष्य में देश की जरूरत पड़ने पर दोबारा मिशन पर लौटने का संकेत देते हैं।

यही वजह है कि माना जा रहा है कि आने वाले समय में YRF Spy Universe की अगली फिल्मों में इन दोनों की मुलाकात टाइगर, पठान और कबीर जैसे लोकप्रिय जासूसी किरदारों के साथ देखने को मिल सकती है।

बॉबी देओल की खलनायक वाली छवि फिर हुई मजबूत

पिछले कुछ वर्षों में बॉबी देओल ने नकारात्मक किरदारों में अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘अल्फा’ में भी उनका रहस्यमयी और शक्तिशाली किरदार दर्शकों के लिए सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल है। खासकर क्लाइमैक्स में उनकी असली पहचान का खुलासा फिल्म को एक अलग स्तर पर पहुंचा देता है।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: 'ग्रे किरदार निभाना चाहती हूं', अभिनेत्री Ritika Nayak ने बताया किस तरह की फिल्मों को देंगी प्राथमिकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *