Connect with us

Entertainment

‘Godzilla vs. Kong’ की star Kaylee Hottle का 18 साल की उम्र में निधन, जानिए कैसे बधिर अभिनेत्री ने Hollywood में बनाई अपनी अलग पहचान

कार हादसे में हुई Kaylee Hottle की मौत से Hollywood में शोक की लहर है। ‘Godzilla vs. Kong’ में Jia का किरदार निभाकर उन्होंने लाखों दर्शकों का दिल जीता था।

Published

on

Kaylee Hottle का 18 साल की उम्र में निधन, 'Godzilla vs. Kong' की Jia बनी थीं लाखों फैंस की पसंद
'Godzilla vs. Kong' में Jia का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री Kaylee Hottle का 18 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

नई दिल्ली: Hollywood की युवा अभिनेत्री Kaylee Hottle, जिन्होंने ‘Godzilla vs. Kong’ और ‘Godzilla x Kong: The New Empire’ में Jia का यादगार किरदार निभाया था, का 21 जुलाई 2026 को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह महज 18 वर्ष की थीं। उनकी असामयिक मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

बचपन से Deaf Community से था गहरा जुड़ाव

IMDb के अनुसार, Kaylee Hottle का जन्म Atlanta, Georgia में हुआ था। उनकी मां Ketsi Carlson मूल रूप से Korea में जन्मी थीं, जबकि उनके पिता Joshua Hottle ऐसे परिवार से आते थे, जहां चार पीढ़ियों से अधिकांश सदस्य बधिर (Deaf) रहे हैं। Kaylee भी जन्म से सुनने में असमर्थ थीं और उन्होंने American Sign Language (ASL) के साथ अपनी पहचान बनाई।

उनकी एक बड़ी बहन भी सुनने में असमर्थ थीं, जबकि उनके तीन छोटे भाई सामान्य रूप से सुन सकते हैं। बचपन में उनका परिवार Oklahoma, Kansas, Colorado और बाद में Georgia में रहा।

एक इंटरव्यू में Kaylee Hottle ने कहा था कि उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत उनके माता-पिता और उनकी बहनें थीं।

विज्ञापनों से शुरू हुआ अभिनय का सफर

Kaylee ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत विज्ञापनों और सामाजिक जागरूकता अभियानों से की थी। साल 2016 में उन्होंने Glide App के लिए एक पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट में काम किया। इसके बाद Convo Relay के Mother’s Day विज्ञापन और 2018 की फिल्म ’10 Deaf Children: One Powerful Message’ में भी नजर आईं।

और भी पढ़ें : ‘Raaka’ की shooting से break लेकर Austria पहुंचे Allu Arjun, परिवार संग बर्फीली वादियों में बिताया यादगार वक्त…

इन्हीं प्रोजेक्ट्स के जरिए उनकी प्रतिभा पर फिल्म निर्माताओं की नजर पड़ी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि Convo Relay के विज्ञापन के दौरान Kong: Skull Island की टीम के एक सहायक निर्देशक ने उन्हें देखा और उन्हें Jia के किरदार के लिए उपयुक्त माना।

‘Godzilla vs. Kong’ से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

साल 2021 में रिलीज हुई ‘Godzilla vs. Kong’ में Kaylee Hottle ने Jia का किरदार निभाया, जो सांकेतिक भाषा के जरिए Kong से संवाद करती है। इस भूमिका को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा।

Kaylee Hottle का 18 साल की उम्र में निधन, 'Godzilla vs. Kong' की Jia बनी थीं लाखों फैंस की पसंद


एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्म की शूटिंग Hawaii और Australia में हुई थी। उन्होंने यह भी साझा किया कि फिल्म में ज्यादातर दृश्य Green Screen के सामने शूट किए गए थे और उन्हें कल्पना के आधार पर अभिनय करना पड़ता था।

सीक्वल में भी निभाई अहम भूमिका

Kaylee ने 2024 में रिलीज हुई ‘Godzilla x Kong: The New Empire’ में भी Jia की भूमिका दोहराई। इस फिल्म में उनके साथ Alexander Skarsgård और Millie Bobby Brown जैसे कलाकार नजर आए।

स्कूल ने भी जताया शोक

Kaylee Texas School for the Deaf में पढ़ाई कर रही थीं। उनके निधन के बाद स्कूल ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें एक प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायक छात्रा बताया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Maryland में हुए एक सिंगल-कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हुई। उनके पिता Joshua Hottle ने भी इस दुखद खबर की पुष्टि की।

हमेशा याद रहेंगी Kaylee Hottle

कम उम्र में ही Kaylee Hottle ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। Hollywood में एक बधिर अभिनेत्री के रूप में उन्होंने जो पहचान बनाई, वह आने वाले वर्षों तक नए कलाकारों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।