Connect with us

Entertainment News

पाकिस्तान से आए फैन ने पूछा ‘कब आएंगी पाकिस्तान?’… और Alia Bhatt का जवाब सुनकर पूरा हॉल शांत हो गया

Red Sea Film Festival में पाकिस्तानी फैन के सवाल पर Alia Bhatt ने दिया ऐसा जवाब, जिसने सोशल मीडिया पर मचा दी चर्चा—जवाब था न हाँ… न ना… बस एक सलीकेदार मुस्कान।

Published

on

Alia Bhatt का वायरल जवाब: पाकिस्तानी फैन ने पूछा पाकिस्तान आने पर… जानिए क्या कहा
Red Sea Film Festival में पाकिस्तानी फैन के सवाल पर मुस्कुराकर जवाब देतीं Alia Bhatt — जिसने सबका दिल जीत लिया।

Red Sea International Film Festival में इस बार एक ऐसा लम्हा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। जब बॉलीवुड की सुपरस्टार Alia Bhatt स्टेज पर मौजूद थीं, तभी पाकिस्तान से आए एक फैन ने अचानक पूछा—
“क्या आप कभी पाकिस्तान आएंगी?”

यह सवाल सामान्य था, लेकिन माहौल और देशों के बीच स्थितियों को देखते हुए जवाब देना आसान नहीं था। मगर आलिया ने जिस शालीनता से जवाब दिया, उसने सभी का दिल जीत लिया।

आलिया भट्ट का जवाब जिसने सबको चुप करा दिया

फैन के सवाल पर आलिया ने मुस्कुराते हुए कहा—
“मैं जहाँ काम ले जाए वही जाती हूँ।”

न हाँ… न ना… बस एक सधा हुआ, बिना किसी विवाद वाले उत्तर।
उनका यह जवाब इतना संतुलित था कि सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे—
“Alia handled it with pure grace.”

पाकिस्तानी फैन सहित कई लोगों ने उनकी इस परिपक्वता की तारीफ की। कई लोगों ने यह भी कहा कि इतने संवेदनशील सवाल पर इससे बेहतर प्रतिक्रिया हो ही नहीं सकती थी।

Alia Bhatt का वायरल जवाब: पाकिस्तानी फैन ने पूछा पाकिस्तान आने पर… जानिए क्या कहा

और भी पढ़ें : दुबई में शाहरुख खान का जादू—लॉन्च के पहले दिन ही ‘Shahrukhz Tower’ की 5,000 करोड़ की बंपर बिक्री!


अपने करियर और बदलते नज़रिये पर बोलीं आलिया

इवेंट में आलिया से उनके करियर और निजी जीवन को लेकर भी सवाल पूछे गए। Cannes, Met Gala जैसे इंटरनेशनल इवेंट के अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा—

“अब सब बहुत chaos लगता है, लेकिन जब मैं अपने शुरुआती 20s को याद करती हूँ, तब मैं हर जगह भागती फिरती थी।”

उन्होंने हँसते हुए जोड़ा—
“मैं आज भी उत्साही हूँ, लेकिन अब मेरा तरीका शांत है… ज्यादा इरादा लेकर काम करती हूँ।”

आलिया का यह बयान उन सभी युवा कलाकारों से जुड़ गया जो तेज़ी से काम और पहचान पाने की दौड़ में रहते हैं।


अपनी 20s की ‘बेफिक्र लड़की’ को याद करके भावुक हुईं

उन्होंने बताया कि—

“18 की उम्र में मैं बेहद निडर थी। मुझे पता नहीं था भविष्य कैसा होगा, लेकिन मैं हर कमरे में पूरी हिम्मत से एंट्री लेती थी। अब सफलता और असफलता देखकर इंसान थोड़ा सतर्क हो जाता है। लेकिन मैं चाहती हूँ कि उस 18 साल की लड़की वाला डर-रहित कॉन्फिडेंस कभी खत्म न हो।”

Alia Bhatt का वायरल जवाब: पाकिस्तानी फैन ने पूछा पाकिस्तान आने पर… जानिए क्या कहा

और भी पढ़ें : Dhurandhar की सफलता के बाद Aditya Dhar Net Worth 2025 ने सबको चौंका दिया

उनके इस बयान को कई फैन्स ने प्रेरणादायक बताया।


नेपोटिज़्म पर भी बोलीं आलिया

नेपोटिज़्म पर जब फिर सवाल आया, तो आलिया ने बिना घुमाए सीधा कहा—

“अगर कोई कुछ लेकर आता है, अगर वो टेबल पर वैल्यू डालता है… बस वही काफी है।”

यह बात उन्होंने बेहद सहजता से कही।
उनका जवाब उनकी फिल्मों की सफलता और उनकी मेहनत को भी दर्शाता है।


बेटी Raha को लेकर भी किया प्यारा खुलासा

आलिया ने पहली बार खुलकर बताया कि—

“अब Raha की अपनी equation है पपराज़ी के साथ। वह अब इतनी बड़ी हो गई है कि मुझसे पूछती है—
‘मम्मा, आप कहाँ जा रही हैं? कब वापस आएंगी?’

उनका यह बयान सुनकर ऑडियंस में कई लोग मुस्कुरा दिए।
एक माँ और सुपरस्टार की दोहरी जिम्मेदारी को उन्होंने बड़े खूबसूरत तरीके से समझाया।


भारत–पाक फैन कनेक्शन का नया अध्याय

भारत और पाकिस्तान के दर्शक बॉलीवुड फिल्मों को हमेशा जोड़ते आए हैं।
चाहे Shah Rukh Khan की फिल्में हों या Salman Khan के शो, पाकिस्तान में इनकी लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं।
आलिया का यह graceful जवाब भी उसी कनेक्शन को और मजबूत करता है।

for more news visit us www.dainikdiary.in

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *