Connect with us

Entertainment News

‘Peddi’ ट्रेलर पर बंट गया इंटरनेट! किसी ने कहा ब्लॉकबस्टर, तो किसी को लगी निराशा

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘Peddi’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेज बहस शुरू हो गई है।

Published

on

Dainik Diary MR Philip 2026 05 18T233724.820
‘Peddi’ ट्रेलर में ग्रामीण अंदाज और स्पोर्ट्स लुक में नजर आए अभिनेता राम चरण की तस्वीर।

साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म Peddi का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। जहां कुछ फैंस फिल्म को बड़े स्तर का mass entertainer बता रहे हैं, वहीं कुछ दर्शकों को ट्रेलर उम्मीद से कमजोर लगा।

निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा है। ट्रेलर में राम चरण का किरदार खेलों के प्रति जुनूनी नजर आता है। चाहे क्रिकेट हो या कुश्ती, उनका किरदार हर चुनौती का सामना करता दिखाई देता है।

फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में गांव की मिट्टी, इमोशन, संघर्ष और बड़े विजुअल्स का मिश्रण देखने को मिला। मेकर्स ने इसे एक larger-than-life rural drama के तौर पर पेश करने की कोशिश की है।

और भी पढ़ें : जब मोटी थी तो Fit होने को कहा, अब Fit हूँ तो कहते हैं पहले वाली अच्छी थी Keerthy Suresh का Body Shaming पर दमदार जवाब

हालांकि ट्रेलर रिलीज के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों को राम चरण का देसी अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस काफी पसंद आई।

एक यूजर ने लिखा, राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन शानदार है। विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर काफी दमदार लग रहे हैं।” वहीं दूसरे फैन ने इसे आने वाले समय की बड़ी हिट फिल्म बताया।

लेकिन हर कोई ट्रेलर से पूरी तरह प्रभावित नहीं दिखा। कुछ यूजर्स का मानना है कि ट्रेलर जरूरत से ज्यादा लंबा था और कहानी में कुछ नया महसूस नहीं हुआ।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “#Peddi ट्रेलर थोड़ा निराशाजनक लगा। कट काफी लंबा था और पूरा ट्रेलर खत्म करना मुश्किल लग रहा था। उम्मीद है फिल्म ट्रेलर से बेहतर निकले।”

Dainik Diary MR Philip 2026 05 18T233214.911


इंटरनेट पर चल रही इस बहस के बीच एक बात साफ है कि फिल्म ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। खासकर राम चरण का नया ग्रामीण अवतार चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जो खेलों के जरिए अपने गांव की पहचान और सम्मान बचाने की कोशिश करता है। ट्रेलर में एक्शन, इमोशनल सीन और गांव की राजनीति का भी मिश्रण दिखाई देता है।

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि Peddi बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग ले सकती है, क्योंकि राम चरण की स्टार पावर और फिल्म का स्पोर्ट्स एंगल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म रिलीज के समय दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं।