Entertainment
Ananya Panday के Bharatanatyam ने मचाया बवाल लोग बोले: “आँखों से खून आ रहा है”
‘Chand Mera Dil’ में Ananya का dance देख social media पर मचा तूफान — choreographers से लेकर classical dancers तक सभी भड़के, लेकिन क्या viral video पूरी सच्चाई दिखा रहा है?
Mumbai। Bollywood actress Ananya Panday इन दिनों एक अजीब मुश्किल में फँसी हैं। 22 मई को release हुई उनकी नई web series Chand Mera Dil को जहाँ एक तरफ acting के लिए तारीफें मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इसमें उनके एक dance sequence ने social media पर जबरदस्त बवाल खड़ा कर दिया है। Ananya का एक कुछ सेकंड का clip viral हो गया है जिसमें वो Bharatanatyam fusion dance करती दिख रही हैं — और लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा।
क्या है पूरा मामला?
Chand Mera Dil एक romantic drama है जिसमें Ananya Panday के साथ Lakshya Lalwani मुख्य भूमिका में हैं। कहानी दो college students की है जो प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन एक unexpected pregnancy उनकी ज़िंदगी पलट देती है। इसी series में एक college orientation scene है जहाँ Ananya का character Chandni, Bharatanatyam fusion dance perform करती है।
इस scene का एक छोटा-सा clip social media पर वायरल हो गया — और देखते ही देखते trolling का अंबार लग गया।
लोगों ने क्या कहा?
एक user ने लिखा, “Bharatanatyam की स्थापना 200 BCE में हुई थी और 2026 में Ananya Panday ने इसे खत्म कर दिया।” किसी ने Nataraja की मूर्ति background में होने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इतनी हिम्मत कहाँ से आती है?
मशहूर choreographer Anita R Ratnam ने X पर लिखा कि इस clip को देखकर लगा जैसे classical art को किसी ने बंधक बना लिया हो। उन्होंने कहा, “Bharatanatyam technique, control, tradition, geometry, musicality और emotional depth पर टिका होता है — यह clip इसे किसी wedding sangeet जैसा treat कर रहा था।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि tragedy यह नहीं कि यह बुरा था — tragedy यह है कि यह सब पूरे आत्मविश्वास के साथ किया गया, सदियों की मेहनत और साधना को बिना जाने।
Carnatic musician Krithika Sivaswamy ने कहा कि यह पूरा episode दिखाता है कि Bollywood industry classical arts के प्रति कितनी असंवेदनशील है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कानूनी रास्ता नहीं है जो classical arts का मज़ाक उड़ाएं।
और भी पढ़ें : Ranbir Kapoor’s के ₹300 crore के dream homes: कृष्णा राज बंगले से अयोध्या तक, luxery में दिखी kapoor खानदान की विरासत
Dr Shama Mohamed, जिन्होंने 7 से 13 साल की उम्र तक Bharatanatyam सीखा और Kuwait में अपना Arangetram भी किया, ने लिखा, “Classical dance सालों की मेहनत माँगता है — इसे किसी के लिए रातोंरात नहीं बनाया जा सकता। कृपया इस खूबसूरत art form का अपमान मत करो।”
एक और user ने Karan Johar पर निशाना साधते हुए लिखा, “Karan Johar के हाथों पर खून है — और वो मेरी आँखों से बह रहा है जब मैं यह dance देखता हूँ।”
लेकिन viral video पूरी कहानी नहीं है

यहाँ एक ज़रूरी बात समझनी होगी। जो clip वायरल हो रहा है वो performance के आखिरी कुछ सेकंड का है — और उसे context से बाहर निकालकर share किया गया है। दरअसल series में यह एक fusion dance है, न कि शुद्ध Bharatanatyam। background में Priya Madhuri का track है जो modern tunes के साथ blend किया गया है, और character Chandni एक college orientation में यह fusion perform करती है।
यानी यह classical Bharatanatyam का authentic portrayal है ही नहीं — यह एक fictional college scene में एक fictional character का fusion dance है। लेकिन viral clip ने यह nuance छुपा दी और trolling की आँधी चल पड़ी।
बहरहाल, इस विवाद ने एक बड़ा सवाल ज़रूर उठाया है — क्या Bollywood को classical art forms को screen पर दिखाते वक्त ज़्यादा सावधानी और सम्मान नहीं बरतना चाहिए?

Pingback: ‘King’ में दिखेंगे Ranveer Singh? Shah Rukh Khan और Deepika की फिल्म में कैमियो की चर्चा तेज - Dainik Diary - Authentic Hindi News