Connect with us

Entertainment

‘Dhurandhar में कमाल थे Ranveer, लेकिन…’ Prithviraj Sukumaran ने चुना अपना फेवरेट रोल, नाम सुनकर चौंक जाएंगे फैंस!

Prithviraj ने Ranveer Singh की तारीफों के पुल बांधे, कहा- ‘Rocky Randhawa जैसा किरदार निभाना आसान नहीं’

Published

on

Dainik Diary Asad 2026 07 03T170405.114
Prithviraj Sukumaran ने Ranveer Singh के Rocky Randhawa किरदार को बताया उनका सबसे बेहतरीन रोल।

Ranveer Singh इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म Dhurandhar: The Revenge को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि Ranveer की दमदार एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। लेकिन इसी बीच अभिनेता Prithviraj Sukumaran ने Ranveer के उस किरदार का नाम लिया, जिसे वह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन मानते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान Prithviraj Sukumaran ने उन परफॉर्मेंस के बारे में बात की, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में उन पर गहरा असर छोड़ा। इसी दौरान उन्होंने Ranveer Singh के किरदार Rocky Randhawa की जमकर तारीफ की।

Prithviraj ने कहा कि भले ही लोग आज Dhurandhar में Ranveer की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए Ranveer का सबसे शानदार रोल Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani का Rocky है।

उन्होंने कहा, “मेरे लिए Ranveer Singh की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस Rocky है। वह उस फिल्म में कमाल के थे। मैं जानता हूं कि लोग Dhurandhar की बात करते हैं और वह उसमें भी शानदार थे, लेकिन मैंने खुद Karan Johar से कहा था कि Ranveer ने Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani में कमाल कर दिया था। ऐसा किरदार निभाना बिल्कुल आसान नहीं है।”

और भी पढ़ें : Akshay Kumar की Welcome To The Jungle का धमाका… तीसरे दिन तोड़े रिकॉर्ड 2026 की 6वीं सबसे बड़ी Bollywood फिल्म बनी!

साल 2023 में रिलीज हुई Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में Alia Bhatt, Dharmendra, Jaya Bachchan और Shabana Azmi जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी और Ranveer के अनोखे अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Dainik Diary Asad 2026 07 03T170433.115


वहीं अगर Prithviraj Sukumaran के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप हैं। वह जल्द ही Meghna Gulzar की फिल्म Daayra में Kareena Kapoor Khan के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास I, Nobody और Khalifa जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं।

इतना ही नहीं, Prithviraj ने S. S. Rajamouli के साथ भी हाथ मिलाया है। उनकी आगामी फिल्म Varanasi में Mahesh Babu और Priyanka Chopra Jonas भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ranveer Singh के फैंस के लिए यह बयान काफी खास है, क्योंकि इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी उनकी एक्टिंग की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे।

Continue Reading
2 Comments