Connect with us

Entertainment

Don 3 विवाद पर FWICE का बड़ा बयान: “Ranveer Singh को उनकी टीम ने गुमराह किया”

BN Tiwari बोले—हमारा मकसद actor को निशाना बनाना नहीं, सिर्फ बातचीत चाहते थे

Published

on

Ranveer Singh Don 3 Controversy: FWICE का यू-टर्न, BN Tiwari का बड़ा बयान
FWICE ने Ranveer Singh के खिलाफ directive वापस लिया, BN Tiwari ने टीम पर उठाए सवाल।

Ranveer Singh के Don 3 से जुड़े विवाद पर अब सुलह के संकेत मिल रहे हैं। Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने actor के खिलाफ जारी non-cooperation directive वापस ले लिया है।

FWICE के अध्यक्ष BN Tiwari ने साफ किया कि उनका मकसद कभी भी Ranveer को target करना नहीं था, बल्कि इस मुद्दे पर बातचीत शुरू करवाना था।

क्या बोले BN Tiwari?

Tiwari ने कहा कि federation को उम्मीद थी कि directive के बाद Ranveer की टीम बातचीत के लिए आगे आएगी।

“But I feel his team misguided him.”

उन्होंने आगे बताया कि Ranveer की टीम ने जवाब में कहा कि वे FWICE के jurisdiction में नहीं आते, जबकि actor CINTAA के सदस्य हैं और CINTAA federation से जुड़ी हुई है।

“हम सुपरस्टार को गिराना नहीं चाहते थे”

Tiwari ने यह भी स्पष्ट किया कि FWICE का इरादा कभी भी Ranveer Singh के करियर को नुकसान पहुंचाना नहीं था।

और भी पढ़ें : जब Manisha Koirala की वजह से Bobby Deol ने रोमांटिक सीन करने से कर दिया था इनकार, सालों बाद सुनाया मजेदार किस्सा

उन्होंने कहा कि Ranveer एक सफल actor हैं और federation उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही फैसले लेती है। FWICE का मुख्य उद्देश्य अपने workers और technicians के हितों की रक्षा करना है।

Ranveer Singh Don 3 Controversy: FWICE का यू-टर्न, BN Tiwari का बड़ा बयान


कैसे सुलझा मामला?

Tiwari के अनुसार, इस विवाद को सुलझाने में कई industry bodies ने अहम भूमिका निभाई।

Indian Motion Picture Producers’ Association और अन्य producer bodies के साथ meetings के बाद यह फैसला लिया गया कि माहौल को शांत करने के लिए directive वापस लिया जाए।

“We are one family and we want the matter to be resolved amicably.”

कानूनी नोटिस पर क्या कहा?

Ranveer Singh की टीम द्वारा भेजे गए legal notice पर भी FWICE ने प्रतिक्रिया दी है। Tiwari ने कहा कि उनका legal team इस मामले का जवाब देगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी कानूनी तरीके से ही मामला handle किया जाएगा।

Ranveer से सीधी बातचीत नहीं हुई

Tiwari ने यह भी बताया कि उन्होंने Farhan Akhtar और उनकी टीम से मुलाकात की, लेकिन Ranveer Singh से सीधे बात करने का मौका नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी Ranveer से सीधी बातचीत होती, तो शायद यह विवाद इतना नहीं बढ़ता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *