Entertainment
‘Welcome To The Jungle’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची! 18 कट्स के बाद हटे बिकिनी सीन और ‘Kashmir’ वाला डायलॉग
Akshay Kumar की मल्टीस्टारर कॉमेडी रिलीज़ से पहले सेंसर बोर्ड के बड़े बदलावों का सामना कर चुकी है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन कई सीन्स और डायलॉग्स हटाए गए हैं।
Bollywood की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म Welcome To The Jungle अब रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है। Akshay Kumar, Suniel Shetty, Arshad Warsi, Paresh Rawal और कई बड़े सितारों से सजी यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, Central Board of Film Certification (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ certificate दिया है, लेकिन इसके साथ फिल्म में कुल 18 कट्स लगाए गए हैं। इन कट्स में कई डायलॉग्स, विजुअल्स और गानों के कुछ हिस्सों को हटाया या बदला गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से “Kashmir ka paani” वाला डायलॉग पूरी तरह हटा दिया गया है। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक माने गए शब्दों और संवादों पर भी सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है।
इतना ही नहीं, फिल्म में Disha Patani और Jacqueline Fernandez के कुछ bikini scenes और क्लोज़-अप शॉट्स भी ट्रिम कर दिए गए हैं। गानों के कुछ हिस्सों में भी बदलाव किए गए हैं ताकि फिल्म को पारिवारिक दर्शकों के लिए ज्यादा उपयुक्त बनाया जा सके।
और भी पढ़ें : 63 साल की उम्र में इतिहास रच गया यह सुपरस्टार, 2025 में 150 मिलियन डॉलर कमा कर बना दुनिया का सबसे महंगा अभिनेता
फिल्म में सेना से जुड़े कुछ संवादों में भी बदलाव हुआ है। उदाहरण के तौर पर “Gorkha Regiment” जैसे शब्दों को हटाकर उसकी जगह सामान्य लाइन “Tum army se ho?” रखी गई है।
कुछ कॉमिक पंचलाइन भी बदले गए हैं। पहले जहां एक लाइन थी — “kala paida hua hai, koila hai”, उसे अब बदलकर “sada paida hua hai, namoona hai” कर दिया गया है।

हालांकि इन सभी बदलावों के बावजूद फिल्म की कुल अवधि 164 मिनट 50 सेकंड यानी लगभग 2 घंटे 44 मिनट रखी गई है। इसका मतलब है कि दर्शकों को एक फुल-लेंथ एंटरटेनमेंट पैकेज मिलने वाला है।
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी ensemble cast है। इसमें Akshay Kumar, Suniel Shetty, Arshad Warsi, Tusshar Kapoor, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Johnny Lever, Raveena Tandon, Jacqueline Fernandez, Disha Patani और Daler Mehndi जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर चुका है और शुरुआती प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि दर्शक इस स्लैपस्टिक कॉमेडी के लिए काफी उत्साहित हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि सेंसर कट्स के बाद भी क्या Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस पर वही धमाका कर पाएगी, जिसकी उम्मीद की जा रही है।
