cricket
Amir का Kaif पर पलटवार — “Dada Sourav Ganguly को Thank You बोलो, सिर्फ Fielding के दम पर खेले हो!”
Mohammad Amir ने Mohammad Kaif के “attention seeker” वाले बयान का करारा जवाब दिया — कहा, “मैंने 350 T20 खेले हैं, आपने कितने खेले? ज़रा Stats तो चेक करो।”
नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 के दौरान शुरू हुई ज़ुबानी जंग अब और तीखी हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ Mohammad Amir और भारत के पूर्व बल्लेबाज़ Mohammad Kaif के बीच बयानबाज़ी का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। और इस बार Amir ने जो तीर चलाया, वो सीधे Kaif के क्रिकेट करियर पर जा लगा।
दरअसल, Amir टूर्नामेंट की शुरुआत से ही भारतीय टीम को लेकर विवादित बयान देते आ रहे हैं। उन्होंने Abhishek Sharma को “slogger” कहा और यहाँ तक भविष्यवाणी भी कर दी कि India सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा। इन बयानों से Kaif खासे नाराज़ हुए और उन्होंने कह दिया कि Amir सिर्फ Indian channels पर चर्चा में बने रहने के लिए India के बारे में बोलते हैं — उनकी बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं।
Amir का जवाब — सीधा और तीखा
Kaif के इस बयान का Amir ने अपने YouTube चैनल पर जमकर जवाब दिया। उन्होंने कहा — “मुझे India का नाम लेकर attention लेने की ज़रूरत नहीं है। Mr. Kaif, मैंने 350 T20 मैच खेले हैं। आप अपने Stats चेक कीजिए — IPL में 29 मैच, Strike Rate 103। और main bas fielding pe cricket nahi khela।”
यहीं नहीं रुके Amir। उन्होंने Kaif को Sourav Ganguly का शुक्रगुज़ार होने की नसीहत भी दे डाली — “Aap Dada ko thank you bole। मैंने सुना है कि आप सिर्फ अपनी fielding की वजह से India की team में जगह पाते थे। आप एक cricketer हैं — इस तरह के बयान आपको शोभा नहीं देते।”
“मैं भी कह सकता हूँ कि आप Pakistan में attention चाहते हो”
Amir ने यह भी साफ किया कि उनके मन में India के खिलाफ कोई दुर्भावना नहीं है। जब Virat Kohli, Rohit Sharma और Ravindra Jadeja T20 टीम में थे, तब वो हमेशा India को Favourite बताते थे। लेकिन अभी की टीम को वो Favourite नहीं मानते — और यह उनकी राय है।
उन्होंने पलटवार करते हुए कहा — “मैं भी यह कह सकता हूँ कि आपने Pakistan में attention पाने के लिए Mohammad Amir का नाम लिया। आपने मुझसे कम T20 खेले हैं।”

Kaif का रिकॉर्ड बनाम Amir का रिकॉर्ड
तथ्यों की बात करें तो Kaif ने India के लिए 13 Tests और 125 ODIs खेले, लेकिन एक भी T20 International नहीं खेला। उनके नाम कुल 75 T20 मैच हैं जिनमें 1,237 रन बने। वो 2008 में Rajasthan Royals की IPL जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे और बाद में Delhi Capitals में Ricky Ponting के Assistant Coach भी रहे।
Amir की बात करें तो उन्होंने Pakistan के लिए 36 Tests, 61 ODIs और 62 T20Is खेले हैं और तीनों फॉर्मेट में कुल 271 विकेट लिए हैं।
आँकड़ों के लिहाज़ से T20 में Amir का अनुभव Kaif से कहीं ज़्यादा है — यही बात Amir बार-बार दोहरा रहे हैं। लेकिन Kaif के समर्थकों का कहना है कि T20 खेलने की संख्या से किसी की Analysis की गुणवत्ता नहीं तय होती।
यह जंग क्रिकेट के मैदान से निकलकर अब सोशल मीडिया और YouTube तक पहुंच चुकी है — और लगता है अभी और बातें बाकी हैं।
