cricket
Ruturaj Gaikwad से छिन सकती है CSK की कप्तानी, Sanju Samson का नाम सबसे आगे
पूर्व India बल्लेबाज Subramaniam Badrinath बोले, कप्तानी का बोझ Ruturaj की batting पर साफ दिख रहा है
IPL 2026 में Chennai Super Kings की शुरुआत जितनी खराब रही है, उतनी ही बड़ी बहस अब team management के सामने खड़ी हो गई है। सवाल सिर्फ form का नहीं रहा, बल्कि अब leadership भी scanner पर है। Former India batter Subramaniam Badrinath ने सीधे तौर पर कहा है कि CSK management को Ruturaj Gaikwad से कप्तानी लेने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
Badrinath ने उठाए गंभीर सवाल
Badrinath ने अपने YouTube channel पर बात करते हुए कहा कि उनका मकसद Gaikwad की captaincy को कोसना नहीं है, बल्कि उनकी चिंता यह है कि captaincy का बोझ उनकी batting को नुकसान पहुंचा रहा है।
उन्होंने कहा, “यह सोचने वाली बात है कि क्या CSK management Ruturaj को captain के पद से हटाकर यह जिम्मेदारी Sanju Samson को दे सकती है। यह इसलिए नहीं कि वो बुरे captain हैं, बल्कि captaincy का बोझ उनकी batting में साफ दिख रहा है। उनके चेहरे पर pressure दिखता है। बस इस pressure को कम करने के लिए क्या CSK Sanju को captain बना सकती है?”
छह मैचों में batting का सूखा
Ruturaj Gaikwad इस सीजन पहले छह innings में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। एक opener से powerplay में तेज शुरुआत और chase में team को जीत दिलाने की उम्मीद रहती है, लेकिन Gaikwad दोनों मोर्चों पर नाकाम रहे हैं। Badrinath ने इस पर भी कड़े शब्दों में कहा, “Ruturaj को अब fire करना होगा। जब आप opener हो और powerplay में लगातार छह मैचों में fail होते हो, तो यह बहुत बड़ी बात है। Run chase में उन्होंने बिल्कुल step up नहीं किया।”

MS Dhoni की गैरमौजूदगी भी बड़ी समस्या
इस पूरी कहानी में MS Dhoni की अनुपस्थिति भी एक बड़ा पहलू है। Badrinath ने कहा कि चाहे Dhoni कितनी भी physical problems से गुजर रहे हों, death overs में उनकी presence CSK के लिए बेहद जरूरी है। “अगर 18वें over में MS Dhoni batting कर रहे हों, तो bowler automatically pressure में आ जाता है। Last over में 16 रन भी चाहिए हों तो Dhoni की calm presence से bowler डर जाता है।”
Sanju Samson एक तैयार विकल्प
Sanju Samson का नाम यूं ही नहीं आ रहा। वे एक experienced IPL captain हैं और CSK में आए भी leadership credentials के साथ। ऐसे में mid-season switch की बात हो तो Samson सबसे obvious choice हैं।
फिलहाल CSK की तरफ से कोई official बयान नहीं आया है। लेकिन season के छह मैचों बाद Gaikwad पर दबाव सिर्फ runs का नहीं, बल्कि दो मोर्चों पर एक साथ लड़ने का है। CSK को जल्द कोई फैसला लेना होगा वरना season हाथ से निकल सकता है।
