Entertainment
Trisha Krishnan का ‘Magical May’: Karuppu की सफलता के बीच पोस्ट ने मचाई हलचल
फिल्म Karuppu बॉक्स ऑफिस पर हिट, Trisha के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर Joseph Vijay से जोड़कर देख रहे फैंस
South cinema की मशहूर अभिनेत्री Trisha Krishnan इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ उनकी हालिया रिलीज फिल्म Karuppu बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गया है।
Trisha Krishnan ने हाल ही में Instagram पर फिल्म Karuppu के सेट से कुछ behind-the-scenes तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में उनके साथ अभिनेता RJ Balaji और Suriya भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों से ज्यादा ध्यान उनके caption ने खींचा।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा—“My magical May said, one more for the win. Just God things.”
इस caption के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अलग-अलग तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कई लोगों का मानना है कि Trisha का यह “Magical May” सिर्फ उनकी फिल्म की सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका इशारा Tamil Nadu के नए मुख्यमंत्री और अभिनेता C Joseph Vijay की हालिया राजनीतिक जीत की ओर भी हो सकता है।
और भी पढ़ें : Kashmir में शुरू हुई Kartik Aaryan और Kabir Khan की नई फिल्म की Shooting , Viral हुआ Video
दरअसल, May महीना Trisha के लिए बेहद खास साबित हुआ है। एक ओर उनकी फिल्म Karuppu बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही है और blockbuster की ओर बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर Vijay की राजनीतिक सफलता भी चर्चा में है। ऐसे में फैंस दोनों घटनाओं को जोड़कर देख रहे हैं।

हालांकि, Trisha Krishnan ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है और न ही इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। लेकिन entertainment और politics के इस दिलचस्प मेल ने फैंस के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।
फिल्म Karuppu की बात करें तो यह लगातार अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, Trisha की performance को भी काफी सराहा जा रहा है, जिससे उनके करियर में एक और बड़ी सफलता जुड़ती नजर आ रही है।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि सोशल मीडिया पर एक छोटा सा caption भी बड़ी चर्चा का कारण बन सकता है—खासतौर पर तब, जब बात किसी बड़े स्टार की हो।
