Entertainment
Sunny Deol की फिल्म ‘Lahore 1947’ का बदला नाम: अब ‘Batwara 1947’ के नाम से होगी रिलीज
Motion poster के साथ makers ने किया बड़ा ऐलान, 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Bollywood के fans के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में रही Sunny Deol और Preity Zinta की period drama फिल्म Lahore 1947 का नाम अब बदलकर Batwara 1947 कर दिया गया है।
मंगलवार को makers ने film का motion poster रिलीज करते हुए इस नए title की आधिकारिक घोषणा की। यह पोस्ट Sunny Deol के Instagram अकाउंट पर शेयर किया गया, जिसमें caption लिखा था—
“In times of hatred and fear, he chose courage. Watch #Batwara1947 in theatres from 14th August 2026.”
poster में 1947 के Partition के दर्दनाक दौर की झलक साफ दिखाई देती है। धुएं, आग और अफरा-तफरी के बीच film की कहानी की intensity को दिखाया गया है। एक दृश्य में Sunny Deol और Shabana Azmi अलग-अलग नजर आते हैं, जो बंटवारे की त्रासदी को दर्शाता है। वहीं एक अन्य दृश्य में Sunny हाथ में मशाल लिए खड़े हैं, जबकि पीछे Preity Zinta, Karan Deol और एक छोटी बच्ची डरी हुई दिखाई देती है।
इस फिल्म का निर्देशन Rajkumar Santoshi कर रहे हैं, जबकि इसे Aamir Khan प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात यह है कि Santoshi और Aamir Khan की जोड़ी Andaz Apna Apna के बाद फिर साथ काम कर रही है, वहीं Santoshi और Sunny Deol भी Ghayal और Damini के बाद एक बार फिर साथ आए हैं।
और भी पढ़ें : OTT पर release हुई Avinash Tiwary और Medha Shankr की ‘Ginny Wedss Sunny 2’, जानिए कहां देखें romantic comedy फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Batwara 1947 नाम के rights पहले late producer Salim Akhtar के परिवार के पास थे। Aamir Khan ने खुद उनसे मुलाकात कर यह rights हासिल किए, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया।

फिल्म की कहानी मशहूर playwright Asghar Wajahat के प्रसिद्ध नाटक Jis Lahore Nai Dekhya, O Jamyai Ni पर आधारित मानी जा रही है।
कहानी Partition के समय की है, जब एक Muslim परिवार Lucknow से Lahore आता है और उन्हें एक हवेली दी जाती है, जिसे एक Hindu परिवार छोड़कर जा चुका होता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि वह Hindu परिवार अभी भी उस घर में रह रहा है और उसे छोड़ने को तैयार नहीं है।
फिल्म में Sunny Deol और Preity Zinta के अलावा Ali Fazal, Karan Deol और Shabana Azmi भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं संगीत A. R. Rahman का है और lyrics Javed Akhtar ने लिखे हैं।
यह फिल्म Independence Day के मौके पर 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जिससे इसकी ऐतिहासिक थीम और भी खास बन जाती है।

Pingback: “मैंने कभी Relevance नहीं, ईमानदारी को चुना” Jackie Shroff ने बताया कैसे आज भी हर पीढ़ी से जुड़े हुए हैं - Dainik Diary - Authent
Pingback: 'Dhamaal 4' का धमाकेदार आगाज़! सामने आए किरदारों के पोस्टर, इस बार खजाने की तलाश में मचेगा जबरदस्त बव