Technology
iPhone 18 Pro lounch से पहले बड़ा खुलासा! नई camera technology , दमदार A20 चिप और ₹15,000 तक महंगा होने की चर्चा…
Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर लगातार नए लीक्स सामने आ रहे हैं। बेहतर कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और AI परफॉर्मेंस के साथ iPhone 18 Pro सीरीज़ इस साल सबसे चर्चित लॉन्च बन सकती है।
नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple अपने अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी डिवाइस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सामने आ रही कई रिपोर्ट्स और लीक्स ने आगामी iPhone सीरीज़ को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।
जानकारी के मुताबिक, इस बार Apple डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं करेगा। iPhone 17 सीरीज़ जैसा प्रीमियम लुक बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन नए कलर ऑप्शन यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार Dark Cherry, Light Blue, Dark Gray और Silver जैसे नए रंग देखने को मिल सकते हैं।
छोटा होगा Dynamic Island, डिस्प्ले होगी ज्यादा स्मार्ट
लीक्स की मानें तो iPhone 18 Pro में डिस्प्ले का आकार पिछले मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है। बताया जा रहा है कि Face ID के कुछ सेंसर डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किए जा सकते हैं, जिससे स्क्रीन का उपयोग और बेहतर होगा।
इसके अलावा कंपनी नई LTPO+ OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। इससे स्क्रीन की पावर एफिशिएंसी बढ़ेगी और बैटरी की खपत कम होगी।
A20 चिप से मिलेगा बड़ा परफॉर्मेंस बूस्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज़ में नया Apple A20 प्रोसेसर मिलेगा, जिसे TSMC की अत्याधुनिक 2nm निर्माण प्रक्रिया पर तैयार किया जाएगा।
और भी पढ़ें : Realme C100x कल होगा भारत में लॉन्च! 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा ने बढ़ाई उत्सुकता
कहा जा रहा है कि यह नया प्रोसेसर मौजूदा A19 Pro की तुलना में लगभग 15% बेहतर परफॉर्मेंस और 30% अधिक पावर एफिशिएंसी देगा। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और Apple Intelligence से जुड़े AI फीचर्स पहले से अधिक स्मूद हो सकते हैं।
कैमरा में मिल सकता है वर्षों का सबसे बड़ा अपग्रेड
कैमरा के मामले में भी इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि iPhone 18 Pro में Variable Aperture वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर जरूरत के अनुसार कैमरे में आने वाली रोशनी को नियंत्रित कर सकेंगे।

साथ ही मेन और टेलीफोटो कैमरे में बड़े अपर्चर मिलने की भी संभावना है, जिससे कम रोशनी में फोटो क्वालिटी बेहतर होगी और पोर्ट्रेट शॉट्स में शानदार बैकग्राउंड ब्लर मिलेगा।
बैटरी में भी मिलेगा बड़ा सरप्राइज
अगर लीक्स सही साबित होते हैं तो iPhone 18 Pro Max में पहली बार 5000mAh से बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इससे फोन की बैटरी लाइफ में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
हालांकि बड़ी बैटरी के कारण फोन का वजन और मोटाई थोड़ी बढ़ सकती है। वहीं नया A20 चिप और LTPO+ OLED डिस्प्ले मिलकर बैटरी बैकअप को और बेहतर बना सकते हैं।
कीमत में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार Apple इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत में 200 डॉलर (करीब ₹15,000-17,000) तक की बढ़ोतरी कर सकता है।
बताया जा रहा है कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत और कच्चे माल की कीमतों में इजाफा इसकी प्रमुख वजह हो सकती है। इससे पहले कंपनी कुछ iPad और MacBook मॉडल्स की कीमतों में भी बदलाव कर चुकी है।
हालांकि, इन सभी जानकारियों को फिलहाल केवल लीक्स और रिपोर्ट्स के आधार पर देखा जाना चाहिए। Apple की ओर से आधिकारिक घोषणा लॉन्च इवेंट के दौरान ही की जाएगी।
