Connect with us

Entertainment

दशहरा पर धमाका करेंगे Venkatesh और Trivikram’s ? ‘Aadarsha Kutumbam House No: 47 release date को लेकर बड़ा update

फैमिली एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग तेज़ी से जारी, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मेकर्स ने दशहरा 2026 पर साधा निशाना।

Published

on

Aadarsha Kutumbam House No 47: वेंकटेश की फिल्म दशहरा 2026 पर हो सकती है रिलीज
वेंकटेश और त्रिविक्रम श्रीनिवास की फैमिली एंटरटेनर ‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47’ दशहरा 2026 पर रिलीज हो सकती है।

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती और मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की अपकमिंग फिल्म ‘Aadarsha Kutumbam House No: 47’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है और अब इसकी रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस फैमिली एंटरटेनर को समर 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब मेकर्स इसे दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में लाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दशहरा सीजन को हमेशा से साउथ फिल्मों के लिए शानदार बॉक्स ऑफिस टाइम माना जाता है। छुट्टियों के दौरान फैमिली ऑडियंस बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक पहुंचती है। ऐसे में मेकर्स इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल तेजी से चल रही है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि टीम ने क्लाइमैक्स फाइट सीक्वेंस की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ रही है।

फिल्म के पहले पोस्टर में वेंकटेश बेहद सिंपल और आम आदमी वाले लुक में नजर आए थे। ग्रीन शर्ट, ग्रे पैंट और ब्लैक चश्मे में उनका किरदार एक पारिवारिक व्यक्ति की झलक देता है। पोस्टर देखने के बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

और भी पढ़ें : Acting नहीं छोड़ी! Harsh Varrdhan Kapoor ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले, “मैं लगातार काम कर रहा हूं”

यह पहली बार होगा जब वेंकटेश दग्गुबाती और त्रिविक्रम श्रीनिवास किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। त्रिविक्रम अपनी दमदार फैमिली ड्रामा फिल्मों और इमोशनल स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि वेंकटेश लंबे समय से पारिवारिक फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिल जीतते आए हैं। ऐसे में दोनों की यह जोड़ी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं मानी जा रही।

Aadarsha Kutumbam House No 47: वेंकटेश की फिल्म दशहरा 2026 पर हो सकती है रिलीज


फिल्म में ‘KGF’ और ‘HIT 3’ फेम अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा नारा रोहित, पुजिता पोनाडा, राव रमेश और ब्रह्माजी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वेंकटेश हाल ही में ‘संक्रांतिकी वस्तुनाम’ में दिखाई दिए थे। इसके अलावा उन्होंने चिरंजीवी की फिल्म में भी खास भूमिका निभाई थी। वहीं खबर है कि इस फिल्म के बाद वेंकटेश निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जिसमें नंदमुरी कल्याण राम भी होंगे।

अब फैंस को इंतजार है उस दिन का, जब मेकर्स आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *