Connect with us

Entertainment

Akshay Kumar ने घटाई अपनी फीस! ‘Welcome To The Jungle’ के लिए सिर्फ इतने करोड़ लिए?

70 करोड़ फीस लेने वाले Akshay Kumar ने अपनाया नया profit-sharing मॉडल, producers को मिली बड़ी राहत।

Published

on

Akshay Kumar Fee: Welcome To The Jungle के लिए actor ने 97% फीस घटाई?
‘Welcome To The Jungle’ के लिए Akshay Kumar ने reportedly अपनाया नया profit-sharing मॉडल।

Bollywood के खिलाड़ी कुमार यानी Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनकी फीस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Akshay Kumar ने अपनी upcoming comedy film Welcome To The Jungle के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की है।

जहां आमतौर पर Akshay एक फिल्म के लिए करीब 70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, वहीं इस बार उन्होंने reportedly सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये upfront fee ली है। यानी उनकी immediate फीस में लगभग 97 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है।

हालांकि, यह कोई साधारण pay cut नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Akshay Kumar ने इस फिल्म के लिए profit-sharing model चुना है। बताया जा रहा है कि फिल्म रिलीज के बाद होने वाली IPR earnings का करीब 72 प्रतिशत हिस्सा Akshay को मिलेगा, जबकि producer के पास 28 प्रतिशत revenue रहेगा।

OTT और satellite rights से पहले ही करोड़ों की कमाई

सूत्रों के मुताबिक, Welcome To The Jungle के makers फिल्म के OTT, satellite, audio और अन्य secondary rights बेचकर पहले ही लगभग 120 करोड़ रुपये recover कर चुके हैं।

Industry experts का मानना है कि Akshay का यह फैसला फिल्म के budget को balance करने में काफी मदद करेगा। खासकर तब, जब फिल्म में एक बड़ा ensemble cast मौजूद है।

दमदार स्टारcast से सजी है फिल्म

Welcome To The Jungle में Akshay Kumar के अलावा Suniel Shetty, Paresh Rawal, Johnny Lever, Arshad Warsi, Tusshar Kapoor, Shreyas Talpade, Aftab Shivdasani, Raveena Tandon, Lara Dutta, Jacqueline Fernandez और Disha Patani जैसे कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।

इतने बड़े कलाकारों के साथ बनने वाली फिल्म का budget naturally काफी बड़ा होता है। ऐसे में Akshay का upfront fee कम लेना producers के लिए राहत की खबर माना जा रहा है।

और भी पढ़ें : ‘Lahore 1947’ का बदला नाम, Sunny Deol ने किया बड़ा ऐलान! अब ‘Batwara 1947’ के नाम से रिलीज होगी फिल्म

Box office pressure के बीच बदली strategy?

पिछले कुछ सालों में Akshay Kumar की कई फिल्में box office पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। ऐसे में माना जा रहा है कि actor अब फिल्मों के लिए नई business strategy अपना रहे हैं।

Akshay Kumar Fee: Welcome To The Jungle के लिए actor ने 97% फीस घटाई?


Profit-sharing model Bollywood में नया नहीं है। इससे पहले Shah Rukh Khan, Salman Khan और Aamir Khan जैसे कई बड़े stars भी इस मॉडल पर काम कर चुके हैं। इसका फायदा यह होता है कि फिल्म पर शुरुआती financial pressure कम रहता है और अगर movie hit होती है, तो stars को ज्यादा फायदा मिलता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि Welcome To The Jungle audience को कितना entertain कर पाती है और Akshay Kumar का यह बड़ा फैसला box office पर कितना सफल साबित होता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *