Entertainment
private jet छोड़ commercial flights से सफर कर रहे हैं Allu Arjun, ‘Raaka’ के बजट को लेकर लिया बड़ा फैसला
‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन ने दिखाई सादगी, फिल्म ‘Raaka’ के लिए लग्जरी ट्रैवल ठुकराकर प्रोडक्शन कॉस्ट बचाने पर दिया जोर
‘पुष्पा 2: द रूल’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अल्लू अर्जुन सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जा रहे हैं। लेकिन इस बार अभिनेता किसी फिल्मी रिकॉर्ड या स्टाइलिश लुक की वजह से नहीं, बल्कि अपनी सादगी और सोच के कारण चर्चा में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘Raaka’ की शूटिंग के दौरान प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने उनके लिए लग्जरी चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की पेशकश की थी, लेकिन अभिनेता ने इसे विनम्रता से ठुकरा दिया।
इसके बजाय अल्लू अर्जुन हैदराबाद और मुंबई के बीच आम यात्रियों की तरह कमर्शियल फ्लाइट से सफर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन का मानना है कि फिल्म का बजट स्क्रीन पर दिखाई देना चाहिए, न कि अनावश्यक लग्जरी सुविधाओं पर खर्च होना चाहिए। यही वजह है कि उन्होंने महंगे ट्रैवल अरेंजमेंट्स की जगह साधारण और व्यावहारिक विकल्प चुना।
दिलचस्प बात यह है कि दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी कई बार फिल्म शूटिंग के दौरान सादगी भरे सफर के लिए जाने जाते रहे हैं। अब अल्लू अर्जुन का यह फैसला भी उसी तरह चर्चा में आ गया है।
कहा जा रहा है कि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद अभिनेता ने कभी विशेष वीआईपी सुविधाओं की मांग नहीं की। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने कई बार सामान्य सीटिंग में भी यात्रा की है। यही कारण है कि फैंस उन्हें “डाउन टू अर्थ सुपरस्टार” कहकर सराह रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों निर्देशक एटली की बिग बजट फिल्म ‘Raaka’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसकी घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
और भी पढ़ें : यहाँ हूँ मैं, baby! Indian Idol 16 से fired होने की अफवाहों पर Vishal Dadlani ने किया मज़ाकिया जवाब
फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर के भी फिल्म का हिस्सा बनने की चर्चा है। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर तैयार कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो ‘Raaka’ पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित होगी और इसमें अल्लू अर्जुन पहली बार ट्रिपल रोल में दिखाई दे सकते हैं। यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
फिलहाल अभिनेता परिवार के साथ पेरिस में छोटा ब्रेक एन्जॉय कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले महीने भारत लौटते ही फिल्म का बड़ा शूटिंग शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा।
