Connect with us

Entertainment

‘अब Cambodia में बिताऊंगी ज्यादा समय…’ Angelina Jolie ने बेटे Maddox से जुड़ी बड़ी खुशखबरी साझा की, US छोड़ने के फैसले का बताया कारण

Oscar विजेता अभिनेत्री Angelina Jolie ने बताया कि वह अब Cambodia में अपने Maddox Foundation के मानवीय कार्यों पर अधिक ध्यान दे रही हैं। यह फैसला उनके बेटे Maddox और वर्षों से चल रहे सामाजिक मिशन से जुड़ा है।

Published

on

Angelina Jolie ने बेटे Maddox से जुड़ी बड़ी खुशखबरी दी, Cambodia में बढ़ाएंगी मानवीय कार्य
Angelina Jolie ने Cambodia में अपने Maddox Foundation के जरिए सामाजिक और मानवीय कार्यों को नई गति देने की जानकारी साझा की।

नई दिल्ली: हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Angelina Jolie ने अपने प्रशंसकों के साथ एक भावुक अपडेट साझा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि वह हाल ही में Cambodia लौटी हैं और अब वहां अपने Maddox Foundation के जरिए सामाजिक और मानवीय कार्यों में अधिक समय दे रही हैं।

Angelina Jolie ने 22 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फाउंडेशन की यात्रा और उसके मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यह संस्था वर्ष 2003 से स्थानीय लोगों के नेतृत्व में काम कर रही है और आज भी समुदाय के विकास के लिए समर्पित है।

बेटे Maddox के नाम पर बनाई थी फाउंडेशन

साल 2002 में Angelina Jolie ने Maddox Chivan Jolie को Cambodia के Battambang स्थित एक अनाथालय से गोद लिया था। इसके एक वर्ष बाद उन्होंने बेटे के सम्मान में Maddox Foundation की स्थापना की।

उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए Cambodia सरकार ने वर्ष 2005 में उन्हें मानद नागरिकता (Honorary Citizenship) भी प्रदान की थी।

लैंडमाइंस हटाने से शुरू हुआ था मिशन

Angelina Jolie ने बताया कि फाउंडेशन का पहला उद्देश्य युद्ध के दौरान बिछाई गई बारूदी सुरंगों (Landmines) को हटाकर जमीन को सुरक्षित बनाना था, ताकि स्थानीय लोग वहां फिर से रह सकें और खेती कर सकें।

उन्होंने कहा कि समय के साथ संस्था का दायरा बढ़ता गया और अब यह कई सामाजिक परियोजनाओं पर काम कर रही है।

और भी पढ़ें : ‘मुझे Argentina से सिर्फ प्यार है…’ Falklands विवाद के बीच troll होने पर Niall Horan ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

जंगलों की सुरक्षा से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक

अभिनेत्री के अनुसार, फाउंडेशन के तहत स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर Samlaut Forest की सुरक्षा के लिए रेंजर बनाया गया है, जो अवैध कटाई और शिकार को रोकने का काम करते हैं।

इसके अलावा महिलाओं के लिए सस्टेनेबल मधुमक्खी पालन (Beekeeping Program), दूरदराज के छात्रों के लिए छात्रावास, माताओं और छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं जैसी कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

Angelina Jolie ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं का संचालन स्थानीय समुदाय के लोग ही करते हैं और यही इस संस्था की सबसे बड़ी ताकत है।

Angelina Jolie ने बेटे Maddox से जुड़ी बड़ी खुशखबरी दी, Cambodia में बढ़ाएंगी मानवीय कार्य


US छोड़ने की इच्छा पहले ही जता चुकी थीं

वर्ष 2024 में The Hollywood Reporter को दिए एक इंटरव्यू में Angelina Jolie ने कहा था कि जैसे ही उनके सबसे छोटे बच्चे Knox और Vivienne 18 वर्ष के हो जाएंगे, वह Los Angeles छोड़कर Cambodia में अधिक समय बिताना चाहेंगी।

अब दोनों जुड़वां बच्चों के 18 वर्ष पूरे होने के बाद अभिनेत्री ने अपने इस फैसले की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

उन्होंने पहले कहा था कि तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी व्यवस्था के कारण उन्हें Los Angeles में रहना पड़ रहा था, लेकिन अब वह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपने परिवार से मिलने और मानवीय कार्यों को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगी।

फाउंडेशन को मिला लोगों का बड़ा समर्थन

Angelina Jolie की पोस्ट के बाद Maddox Foundation ने भी बताया कि पिछले 24 घंटों में संस्था को दुनिया भर से सहयोग और साझेदारी के कई नए प्रस्ताव मिले हैं।

फाउंडेशन का कहना है कि आने वाले समय में वह पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अपने कार्यों को और आगे बढ़ाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *