Connect with us

Tech

US Government के आदेश के बाद Anthropic ने बंद किए AI Models, ‘Mythos’ और ‘Fable’ पर लगी रोक

Foreign access ban के चलते बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर मची हलचल—यूजर्स बोले “Tech world के लिए बड़ा झटका”

Published

on

Anthropic Disables Mythos and Fable AI Models After US Government Foreign Access Ban
Anthropic के AI models पर रोक के बाद टेक इंडस्ट्री में मची हलचल

AI इंडस्ट्री में बड़ा झटका देते हुए Anthropic ने अपने सबसे एडवांस्ड AI models Mythos 5 और Fable 5 को अचानक बंद करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह फैसला अमेरिकी सरकार के उस निर्देश के बाद आया है, जिसमें विदेशी नागरिकों (foreign nationals) के लिए इन models की access रोकने को कहा गया था।

Anthropic ने अपने बयान में कहा कि उसे एक export control directive मिला है, जिसके तहत उसे इन AI models की पहुंच सीमित करनी पड़ी। हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसे इस फैसले के पीछे के national security concerns की पूरी जानकारी नहीं दी गई है।

यह मामला उस समय और ज्यादा संवेदनशील हो गया, जब यह सामने आया कि इससे पहले भी Anthropic और US सरकार के बीच मतभेद रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने AI सिस्टम्स को military surveillance और autonomous weapons में इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सरकार ने कंपनी को supply chain blacklist में डाल दिया।

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगीं। कुछ यूजर्स ने इसे टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए बड़ा झटका बताया, तो कुछ ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए।

और भी पढ़ें : 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा Realme P4R 5G, कीमत ने मचाया हलचल

एक यूजर ने लिखा, “यह टेक दुनिया के लिए 9/11 जैसा है।”

वहीं एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए कहा, “यह क्या हो रहा है!”

Anthropic Disables Mythos and Fable AI Models After US Government Foreign Access Ban


कुछ लोगों ने इसके पीछे राजनीतिक और व्यावसायिक कारण भी बताए। एक यूजर ने कहा, “मुझे लगता है कि यह इसलिए हो रहा है क्योंकि Anthropic तेजी से आगे बढ़ रही है और सरकार इसे पसंद नहीं कर रही।”

वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए लिखा, Pentagon को AI नहीं दिया, तो सरकार ने सबके लिए बंद कर दिया—इसमें किसी की जीत नहीं है।”

इस पूरे घटनाक्रम के बाद AI models की censorship और regulation को लेकर भी नई बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स को डर है कि आने वाले समय में AI टेक्नोलॉजी पर सरकारों का नियंत्रण और बढ़ सकता है।

Anthropic का यह फैसला AI इंडस्ट्री के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है, जो आने वाले समय में global tech policies को भी प्रभावित कर सकता है।