Entertainment
Karan-Tejasswi की सगाई की खबरों के बीच Anusha Dandekar का फूटा गुस्सा, बोलीं- “हर बात को उनसे जोड़ना बंद करो”
Karan Kundrra और Tejasswi Prakash के प्रपोजल वीडियो के बाद Anusha Dandekar की “Thanking God” पोस्ट वायरल हुई थी, अब मॉडल ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए ट्रोल्स और अफवाहों पर नाराज़गी जताई है।
टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल Karan Kundrra और Tejasswi Prakash एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रियलिटी शो Desi Bling में करण ने बेहद रोमांटिक अंदाज़ में तेजस्वी को प्रपोज किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। फैंस इस मोमेंट को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आए।
लेकिन इसी बीच करण की एक्स-गर्लफ्रेंड और मॉडल Anusha Dandekar की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी।
दरअसल, करण और तेजस्वी के प्रपोजल वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद अनुषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “I’m thanking God!!! #iykyk.” बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट को सीधे करण-तेजस्वी की सगाई से जोड़ दिया। कई लोगों ने दावा किया कि अनुषा ने यह पोस्ट अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को लेकर किया है।
हालांकि अब अनुषा डांडेकर ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है।
“हर चीज़ को उसी से क्यों जोड़ देते हो?”
अनुषा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा कि लोग और मीडिया बिना वजह हर बात को करण और तेजस्वी से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह किसी खास चीज़ के बारे में बात करना चाहती हैं, तो खुलकर नाम लेती हैं।
उन्होंने लिखा,
“अगर मैं भगवान का शुक्रिया अपने किसी निजी कारण से कर रही हूं, तो लोग उसे भी किसी और से जोड़ देते हैं। फिर उसी आधार पर मुझे जज किया जाता है। यह सच में अजीब है।”
अनुषा ने उन फैंस का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट करते हुए मैसेज भेजे।
2020 में हुआ था ब्रेकअप
बता दें कि करण कुंद्रा और अनुषा डांडेकर लगभग साढ़े तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साथ में Love School शो भी होस्ट किया था। साल 2020 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
और भी पढ़ें : काम करते रहो, बड़ी जगह खुद मिलेगी Akshay Kumar की यह सीख Sadia Khateeb ने दिल में उतार ली
ब्रेकअप के बाद अनुषा ने सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में कहा था कि उन्हें रिश्ते में “झूठ और धोखा” मिला। हालांकि करण ने इन आरोपों को कभी स्वीकार नहीं किया।

Bigg Boss से शुरू हुई थी Karan-Tejasswi की लव स्टोरी
करण और तेजस्वी की मुलाकात Bigg Boss 15 में हुई थी। शो के दौरान दोनों करीब आए और बाद में उनका रिश्ता टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रिश्तों में शामिल हो गया।
चार साल तक डेट करने के बाद अब करण ने तेजस्वी को ऑन-स्क्रीन प्रपोज किया है। वीडियो में करण घुटनों पर बैठकर डायमंड रिंग के साथ तेजस्वी को प्रपोज करते नजर आए, जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए।
फिलहाल दोनों Laughter Chefs Season 3 में भी साथ नजर आ रहे हैं। शो में उनके अलावा Aly Goni, Jannat Zubair, Arjun Bijlani, Ankita Lokhande और Elvish Yadav जैसे सितारे भी दिखाई दे रहे हैं।
