Connect with us

Entertainment

Onam 2026 पर धमाका करेंगे Dulquer Salmaan, ‘I Am Game’ की release date हुई final

‘RDX’ फेम निर्देशक नहास हिदायत की एक्शन थ्रिलर में दिखेगा दुलकर सलमान का अब तक का सबसे स्टाइलिश अवतार

Published

on

Dulquer Salmaan की ‘I Am Game’ ऑनम 2026 पर होगी रिलीज, सामने आई बड़ी अपडेट
‘I Am Game’ के नए पोस्टर में दमदार अंदाज में नजर आए दुलकर सलमान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘I Am Game’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह हाई-बजट एक्शन थ्रिलर अब 20 अगस्त 2026 को ऑनम के खास मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ था और अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर्स और प्रमोशनल झलकियों को पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है।

दुलकर सलमान ने इस फिल्म को अपने करियर की सबसे स्टाइलिश फिल्म बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘I Am Game’ की शूटिंग दक्षिण भारत के 100 से ज्यादा लोकेशन्स पर की गई है। फिलहाल फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन और डबिंग स्टेज में है।

फिल्म का निर्देशन ‘RDX’ से सुर्खियां बटोर चुके निर्देशक नहास हिदायत कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को इस प्रोजेक्ट से बड़े स्तर की एक्शन और विजुअल ट्रीट की उम्मीद है।

और भी पढ़ें : Shah Rukh Khan’s की ‘King’ पर leak का खतरा बढ़ा, AI Video viral होने के बाद makers ने बढ़ाई security 

फिल्म में दुलकर सलमान के साथ एंटनी वर्गीज, मायस्किन, कयाडू लोहार, कथिर और संयुक्ता विश्वनाथन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं फिल्म का संगीत जैक्स बिजॉय ने तैयार किया है और दमदार एक्शन सीक्वेंस की जिम्मेदारी मशहूर स्टंट डायरेक्टर जोड़ी अंबरीव मास्टर्स ने संभाली है।

Dulquer Salmaan की ‘I Am Game’ ऑनम 2026 पर होगी रिलीज, सामने आई बड़ी अपडेट


खास बात यह है कि ‘I Am Game’ दुलकर सलमान के करियर की 40वीं फिल्म है, इसलिए यह प्रोजेक्ट उनके लिए काफी स्पेशल माना जा रहा है। फिल्म को मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे यह एक बड़ा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट बन गया है।

फिल्म के पहले और दूसरे लुक पोस्टर ने पहले ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। अब ऑनम 2026 पर रिलीज की घोषणा के बाद यह फिल्म अगले साल की सबसे चर्चित साउथ फिल्मों में शामिल हो गई है।