Connect with us

Sports

FIFA World Cup 2026 ने रचा इतिहास! YouTube पर 1.7 अरब दर्शकों ने देखा taurnament, जानिए कैसे बदल गई खेल देखने की दुनिया…

Spain की ऐतिहासिक जीत के साथ खत्म हुए FIFA World Cup 2026 ने डिजिटल व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। YouTube पर टूर्नामेंट से जुड़े वीडियो 200 अरब से अधिक बार देखे जा चुके हैं।

Published

on

FIFA World Cup 2026: YouTube पर 1.7 अरब दर्शकों का रिकॉर्ड, Spain की जीत के साथ बना नया इतिहास
FIFA World Cup 2026 के दौरान YouTube पर रिकॉर्ड 1.7 अरब दर्शकों ने विश्व कप से जुड़े वीडियो देखे, जिससे डिजिटल स्पोर्ट्स व्यूअरशिप का नया इतिहास बना।

नई दिल्ली: FIFA World Cup 2026 ने मैदान पर रोमांच पैदा करने के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में भी नया इतिहास रच दिया है। YouTube ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस बार का FIFA World Cup उसके इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला विश्व कप बन गया है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दुनिया भर से 1.7 अरब (1.7 Billion) से अधिक यूनिक दर्शकों ने YouTube पर विश्व कप से जुड़े वीडियो देखे।

इतना ही नहीं, World Cup से जुड़े वीडियो की कुल Lifetime Views अब 200 अरब (200 Billion) का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। यह उपलब्धि बताती है कि खेल देखने का तरीका तेजी से बदल रहा है और अब मोबाइल के साथ-साथ स्मार्ट टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी खेल प्रेमियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Sundar Pichai ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि “1.7 अरब से अधिक वैश्विक दर्शकों ने YouTube पर World Cup से जुड़े वीडियो देखे। यह YouTube के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा गया FIFA World Cup रहा।”

और भी पढ़ें : World Cup जीतने के बाद Fabian Ruiz का बड़ा सपना आया सामने… बोले ‘करियर खत्म करने से पहले Real Betis लौटना चाहता हूं’

फाइनल मुकाबला, जो 19 जुलाई को Spain और Argentina के बीच खेला गया, उसने भी रिकॉर्ड बना दिया। इस मुकाबले को दुनिया के 40 से अधिक बाजारों में औसतन 2.1 करोड़ (21 Million) दर्शकों ने एक साथ देखा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान 2.7 करोड़ (27 Million) से अधिक दर्शक एक समय में जुड़े रहे। इस मुकाबले में Spain ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

डिजिटल व्यूअरशिप में सबसे बड़ा बदलाव Connected TV के जरिए देखने को मिला। YouTube के मुताबिक, 55 करोड़ (550 Million) से अधिक दर्शकों ने Smart TV और अन्य कनेक्टेड टेलीविजन डिवाइस पर World Cup से जुड़े वीडियो देखे। इससे साफ है कि ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म अब केवल मोबाइल तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि घर के ड्रॉइंग रूम तक अपनी मजबूत पहुंच बना चुके हैं।

FIFA World Cup 2026: YouTube पर 1.7 अरब दर्शकों का रिकॉर्ड, Spain की जीत के साथ बना नया इतिहास


इस दौरान FIFA के आधिकारिक YouTube Channel ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। 11 जून से 19 जुलाई के बीच चैनल पर 4 अरब (4 Billion) से अधिक व्यूज़ आए और करीब 75 लाख (7.5 Million) नए सब्सक्राइबर जुड़े। इसके साथ ही चैनल के कुल सब्सक्राइबर 3.4 करोड़ (34 Million) से अधिक हो गए।

विश्व कप के दौरान कंटेंट क्रिएटर्स ने भी बड़ी भूमिका निभाई। करीब 350 Million संयुक्त सब्सक्राइबर वाले कई लोकप्रिय क्रिएटर्स ने मैच विश्लेषण, रिएक्शन वीडियो और पर्दे के पीछे की झलकियां साझा कीं। इन क्रिएटर्स के World Cup से जुड़े वीडियो को दुनिया भर में 2.5 अरब (2.5 Billion) से अधिक बार देखा गया।

टूर्नामेंट के दौरान 12 जुलाई को New York के Central Park में पहली बार YouTube FIFA Creator Cup का आयोजन भी किया गया। इस प्रदर्शनी मैच में लोकप्रिय इंटरनेट स्टार IShowSpeed और Celine Dept की टीमों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट की आधिकारिक लाइव स्ट्रीम को 1 करोड़ (10 Million) से अधिक लाइव व्यूज़ मिले।

YouTube के अनुसार, उसके प्लेटफॉर्म पर हर साल 45 अरब घंटे (45 Billion Hours) से अधिक स्पोर्ट्स कंटेंट देखा जाता है। FIFA World Cup 2026 के आंकड़े यह साबित करते हैं कि अब खेल देखने का अनुभव सिर्फ टीवी प्रसारण तक सीमित नहीं है। लाइव स्ट्रीम, शॉर्ट वीडियो, क्रिएटर रिएक्शन और सोशल मीडिया मिलकर खेलों को पहले से कहीं अधिक इंटरैक्टिव और वैश्विक बना रहे हैं।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: जब Novak Djokovic ने छात्रों के आंदोलन का खुलकर किया समर्थन, Serbia से लेकर भारत तक फिर क्यों हो रही है उनकी चर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *