Sports
‘IPL में फिट, Team India में अनफिट?’ Hanuma Vihari ने उठाए बड़े सवाल, बोले- क्या पैसों और शोहरत ने बदल दी खिलाड़ियों की प्राथमिकता…?
Zimbabwe T20I सीरीज से पहले Hanuma Vihari का बड़ा बयान चर्चा में है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर IPL खेलने वाले कई स्टार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान ही बार-बार चोटिल क्यों हो जाते हैं।
Team India के पूर्व बल्लेबाज़ Hanuma Vihari ने भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की उपलब्धता और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति उनकी प्राथमिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Zimbabwe के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20I Series से पहले दिए गए उनके बयान ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।
Vihari का मानना है कि पिछले कुछ समय में कई बड़े खिलाड़ी IPL के दौरान पूरी तरह उपलब्ध रहे, लेकिन जैसे ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बारी आई, वे चोट या फिटनेस संबंधी कारणों से टीम से बाहर हो गए। उन्होंने इस ट्रेंड पर चिंता जताते हुए पूछा कि क्या अब खिलाड़ियों की प्राथमिकताएं बदल रही हैं।
उन्होंने खास तौर पर Hardik Pandya, Jasprit Bumrah, Nitish Kumar Reddy, Harshit Rana और Varun Chakaravarthy का उदाहरण दिया।
Vihari ने कहा कि अगर खिलाड़ी IPL में लगातार मुकाबले खेल सकते हैं तो फिर अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान बार-बार चोटिल होने की वजह क्या है? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर क्रिकेट का बोझ ज्यादा है, तो इसका असर केवल Team India के मैचों के दौरान ही क्यों दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि कप्तान Shubman Gill ने भी हाल ही में कहा था कि किसी बड़े World Cup अभियान में भारत को 10 से 12 मैच खेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ियों का पूरे टूर्नामेंट में उपलब्ध रहना बेहद जरूरी है। यदि खिलाड़ी दो या तीन मैचों के बाद ही बाहर हो जाते हैं तो टीम संयोजन बार-बार बदलना पड़ता है, जिससे प्रदर्शन प्रभावित होता है।
हालांकि, Vihari ने Jasprit Bumrah को इस चर्चा से अलग रखते हुए कहा कि Bumrah एक अपवाद हैं। वह तीनों प्रारूप खेलते हैं और लंबे समय से अपनी चोटों से वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए Workload Management जरूरी है।
वहीं अन्य खिलाड़ियों की स्थिति पर उन्होंने चिंता जताई। Hardik Pandya फिलहाल क्वाड्रिसेप्स इंजरी से उबर रहे हैं और IPL 2026 के दौरान भी पीठ में ऐंठन के कारण कुछ मुकाबलों से बाहर रहे थे।
और भी पढ़ें : Virat Kohli और Anushka Sharma का दिल जीतने वाला अंदाज़: Hotel Staff के लिए छोड़े handwritten notes
इसी तरह Nitish Kumar Reddy पूरे IPL सीजन में खेलने के बावजूद अब क्वाड्रिसेप्स की समस्या से जूझ रहे हैं। Varun Chakaravarthy ने IPL के दौरान उंगली की चोट के बावजूद खेलना जारी रखा, लेकिन अब हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं। वहीं Harshit Rana भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद फिर चोटिल होकर बाहर हो गए।

के बयान ने एक बार फिर उस बहस को हवा दे दी है जिसमें यह सवाल उठता रहा है कि क्या IPL की बढ़ती लोकप्रियता, आर्थिक लाभ और ग्लैमर कहीं न कहीं खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति प्राथमिकताओं को प्रभावित कर रहे हैं।
हालांकि, इस मुद्दे का दूसरा पक्ष भी है। आधुनिक क्रिकेट में खिलाड़ियों पर लगातार क्रिकेट खेलने का दबाव पहले से कहीं अधिक है। इसी वजह से मेडिकल टीम और बोर्ड कई खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट अपनाते हैं ताकि बड़े टूर्नामेंटों में वे पूरी तरह फिट रह सकें।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले महीनों में BCCI और टीम प्रबंधन इस चुनौती से कैसे निपटते हैं। क्योंकि अगर प्रमुख खिलाड़ी लगातार उपलब्ध नहीं रहेंगे, तो बड़े टूर्नामेंटों में टीम का संतुलन बनाए रखना आसान नहीं होगा।
