Technology
₹60,000 से भी कम में मिल रहा iPhone 16! Flipkart की डील ने उड़ाए होश, ऐसे पाएं Apple का लेटेस्ट iPhone सबसे सस्ते दाम में
Freedom Sale से पहले Flipkart पर iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती। बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI विकल्प के साथ जानिए पूरी डील।
अगर आप करीब ₹60,000 के बजट में नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। Apple का लेटेस्ट iPhone 16 इन दिनों Flipkart पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। खास बात यह है कि बैंक ऑफर का फायदा उठाने पर इसकी प्रभावी कीमत ₹60,000 से भी कम हो जाती है।
Flipkart पर कितना सस्ता मिल रहा है iPhone 16?
आमतौर पर iPhone 16 की शुरुआती कीमत ₹69,900 है, लेकिन फिलहाल Flipkart पर यह ₹64,900 में लिस्ट किया गया है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹5,000 की छूट मिल रही है।
इसके अलावा अगर आपके पास Flipkart Axis Bank Credit Card या SBI Bank Credit Card है, तो आपको ₹5,145 तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹59,755 रह जाती है।
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो Flipkart Exchange Offer के तहत उसकी कंडीशन, मॉडल और वेरिएंट के आधार पर ₹43,650 तक की एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकती है, जिससे कीमत और कम हो सकती है।
और भी पढ़ें : Samsung Galaxy S26 FE BIS पर हुआ स्पॉट, चार्जिंग को लेकर फैंस की उम्मीदों को लग सकता है झटका
EMI पर भी खरीद सकते हैं
जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए Flipkart आसान EMI विकल्प भी दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन को लगभग ₹2,282 प्रति माह की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक्सटेंडेड वारंटी और अन्य प्रोटेक्शन प्लान जैसे ऐड-ऑन विकल्प भी उपलब्ध हैं।
iPhone 16 के दमदार फीचर्स
Apple iPhone 16 में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2556 × 1179 पिक्सल और 460ppi पिक्सेल डेंसिटी है। फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
डिवाइस में Aerospace-grade Aluminium फ्रेम, Ceramic Shield प्रोटेक्शन, नया Action Button और Camera Control कैपेसिटिव सेंसर जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी शामिल हैं।

A18 चिपसेट और शानदार कैमरा
परफॉर्मेंस के लिए Apple ने इसमें लेटेस्ट A18 प्रोसेसर दिया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB, 256GB तथा 512GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं।
बैटरी की बात करें तो इसमें 3,561mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का साथ दे सकती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP Fusion प्राइमरी कैमरा, 12MP Ultra-Wide कैमरा और 2x Optical Quality Telephoto Zoom का सपोर्ट मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP TrueDepth फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Face ID को सपोर्ट करता है।
क्या यह डील आपके लिए सही है?
अगर आप लंबे समय से iPhone 16 खरीदने की योजना बना रहे थे, तो मौजूदा ऑफर अच्छी बचत का मौका दे सकता है। खासकर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ इसकी कीमत काफी आकर्षक हो जाती है। हालांकि, अगर आपको तुरंत फोन खरीदने की जरूरत नहीं है, तो आने वाले सेल सीजन या नए iPhone मॉडल के लॉन्च के बाद कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
