World News
Iran के Intelligence Minister Esmail Khatib को Israel ने मार गिराया — दो दिनों में तीसरा बड़ा नाम ढेर
Israel ने लगातार हमलों में Iran की खुफिया मशीनरी की कमर तोड़ दी है। सिर्फ 48 घंटों में तीन शीर्ष अधिकारी मारे गए और Netanyahu ने सेना को खुली छूट दे दी — बिना किसी अनुमति के किसी भी बड़े ईरानी अफसर को निशाना बनाओ।
किसी देश की खुफिया एजेंसी का मुखिया उसकी आंखें और कान होता है। वह जानता है कि दुश्मन कहाँ है, क्या सोच रहा है और कब हमला करेगा। अगर वही मारा जाए, तो देश की खुफिया व्यवस्था एक झटके में अंधी हो जाती है। Iran के साथ यही हो रहा है।
48 घंटों में तीन बड़े नाम खत्म
Iran के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने बुधवार को पुष्टि की कि Israel ने रातोंरात हुए हमले में Intelligence Minister Esmail Khatib को मार दिया। यह दो दिनों में किसी बड़े ईरानी अधिकारी की तीसरी हत्या है। इससे पहले मंगलवार को Israel ने Iran के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी Ali Larijani और Basij बलों के कमांडर Gholamreza Soleimani को भी मार दिया था।
यह ऐसा ही है जैसे किसी देश के NSA, Army Chief और Intelligence Chief — तीनों को एक-एक करके 48 घंटों में खत्म कर दिया जाए। Iran की सुरक्षा संरचना अभूतपूर्व दबाव में है।
और भी पढ़ें : “ईरान युद्ध इज़रायल के दबाव में शुरू हुआ” Trump के सबसे बड़े आतंकवाद-रोधी अधिकारी Joe Kent ने दे दिया इस्तीफा
Khatib कौन थे और क्यों थे इतने अहम?
Esmail Khatib को 2021 में Iran के तत्कालीन Supreme Leader Ali Khamenei ने Intelligence Minister नियुक्त किया था। Israel की सेना के अनुसार Khatib Iran के विरोध प्रदर्शनों को कुचलने, प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियों और हत्याओं में सीधे भूमिका निभाते थे। 2022-23 के Hijab विरोध आंदोलन में जो हजारों लड़कियाँ सड़कों पर उतरी थीं — उन्हें रोकने वाली मशीनरी के पीछे Khatib का ही हाथ बताया जाता है।
America ने हाल ही में Khatib समेत Iran के नौ शीर्ष अधिकारियों की जानकारी देने वालों को एक करोड़ डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। यानी Khatib पहले से ही निशाने पर थे।
Netanyahu ने दी सेना को खुली छूट — बिना इजाजत मारो
यह पूरे युद्ध का सबसे बड़ा और खतरनाक फैसला है। Israel के Defense Minister Israel Katz ने ऐलान किया कि Prime Minister Benjamin Netanyahu ने IDF को यह अधिकार दे दिया है कि जब भी कोई बड़ा ईरानी अफसर खुफिया और सैन्य नजर में आए, उसे बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के मार दिया जाए।
सरल भाषा में कहें तो — पहले हर बड़े strike के लिए PM से हरी झंडी लेनी पड़ती थी। अब वो झंडी पहले से ही हरी है। Katz ने यह भी कहा कि “आज भी सभी मोर्चों पर बड़े surprise आने वाले हैं।”

Iran का बदला — Tel Aviv पर हमला
Iran ने Larijani और Soleimani की हत्या का बदला लेते हुए Tel Aviv इलाके में cluster munitions दागे। Ramat Gan में एक अपार्टमेंट में दो लोग मारे गए। Iran के Army Chief ने कहा है कि “इन शहीदों के पाक खून का बदला लिया जाएगा।”
Ali Larijani — वो शख्स जो दुनिया से बात कर सकता था
Larijani Iran की उन गिनी-चुनी हस्तियों में से एक थे जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक संवाद-सेतु थे। वह Iran के Parliament Speaker रह चुके थे और परमाणु वार्ताओं में Iran का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। एक पूर्व Jordanian राजदूत ने कहा — “अब यह समझना मुश्किल है कि Iran में बात किससे की जाए।”
Iran कह रहा है — सरकार किसी एक इंसान पर नहीं टिकी
Iran के Foreign Minister Abbas Araghchi ने कहा कि America और Israel यह नहीं समझ पाए कि Iran की सरकार किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है। लेकिन जब Supreme Leader मारा जाए, Intelligence Chief मारा जाए, National Security Advisor मारा जाए और Basij Commander भी मारा जाए — तब यह बयान कितना टिकाऊ है, यह वक्त बताएगा।
यह युद्ध अब सिर्फ बमों और मिसाइलों का नहीं रहा — यह Iran की पूरी leadership को एक-एक करके खत्म करने की रणनीति है। और Israel ने साफ कर दिया है कि यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं।
