Connect with us

World News

Iran में Supreme Leader गायब, सेना के दर्जनों बड़े अफसर ढेर अब देश चला कौन रहा है?

America और Israel के संयुक्त हमले में Ayatollah Ali Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता का खालीपन है। नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei हफ्तों से नजर नहीं आए, घायल होने की भी खबरें हैं — और दुनिया पूछ रही है कि आखिर Tehran पर किसकी पकड़ है?

Published

on

America और Israel के हमले में Ayatollah Ali Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता संकट गहरा गया है। नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei अब तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
America और Israel के हमले में Ayatollah Ali Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता संकट गहरा गया है। नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei अब तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।

इतिहास में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं जब किसी देश का सबसे ताकतवर नेता एक रात में मारा जाए, उसकी पूरी सैन्य कमान तबाह हो जाए, और अगला नेता सामने आने से पहले ही गायब हो जाए। Iran के साथ यही हो रहा है।

वो रात जिसने सब बदल दिया

28 फरवरी 2026 को America और Israel के संयुक्त हवाई हमलों में Iran के Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei को उनके दफ्तर में मार दिया गया। यह वही Khamenei थे जिन्होंने लगभग चार दशक तक Iran पर शासन किया था — हर फैसले पर उनकी मुहर जरूरी थी, सेना से लेकर अदालत तक, सब उनके अधीन था। उनकी मौत ऐसे थी जैसे किसी पुराने बरगद के पेड़ की जड़ें एक रात में उखड़ जाएं।

इसी हमले में Iran के करीब 40 बड़े अधिकारी मारे गए। Trump ने तो यहाँ तक कह दिया कि जो लोग Khamenei के उत्तराधिकारी हो सकते थे, उनमें से ज्यादातर भी इन हमलों में मारे जा चुके हैं।

और भी पढ़ें  : “ईरान युद्ध इज़रायल के दबाव में शुरू हुआ” Trump के सबसे बड़े आतंकवाद-रोधी अधिकारी Joe Kent ने दे दिया इस्तीफा

तीन लोगों के हाथ में आ गई सत्ता

Iran के संविधान के अनुसार, जब तक नया Supreme Leader नहीं चुना जाता, तब तक एक तीन सदस्यीय परिषद देश चलाती है। इस परिषद में Iran के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian, मुख्य न्यायाधीश Gholamhossein Mohseni Ejei, और वरिष्ठ धर्मगुरु Alireza Arafi शामिल थे। यह ऐसे था जैसे दिल्ली में एक ही दिन में Prime Minister, Chief Justice और Speaker को मिलाकर एक कमेटी बना दी जाए और कहा जाए — अब यही देश चलाएंगे।

Mojtaba Khamenei — बेटा बना Supreme Leader, पर दिखा कहीं नहीं

3 से 8 मार्च 2026 के बीच हुए चुनाव के बाद 9 मार्च को Mojtaba Khamenei, यानी मारे गए Supreme Leader के बेटे को, Iran का नया Supreme Leader घोषित किया गया।

56 साल के Mojtaba Khamenei ने कभी कोई सरकारी पद नहीं संभाला था। वह हमेशा परदे के पीछे रहते थे — कभी किसी रैली में चेहरा दिखा, तो कभी किसी तस्वीर के कोने में। उन पर आरोप लगते रहे हैं कि वह Iran के विरोध प्रदर्शनों को कुचलने में और राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाते थे — लेकिन सब कुछ पर्दे के पीछे से।

नियुक्ति के छह दिन बाद भी Iran की जनता ने उन्हें न देखा था, न उनकी आवाज सुनी थी। State TV पर उनका एक लिखित बयान पढ़ा गया — लेकिन वह खुद कहीं नजर नहीं आए। Social media पर उनकी Cardboard Cutout वाली नकली तस्वीरें वायरल होने लगीं। लोग उन्हें “AI Supreme Leader” कहकर मजाक उड़ाने लगे क्योंकि Iran के सरकारी चैनलों को उनकी असली तस्वीरें तक नहीं मिलीं — AI से बनाई गई नकली Videos चलाई जाने लगीं।

America और Israel के हमले में Ayatollah Ali Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता संकट गहरा गया है। नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei अब तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।


क्या Mojtaba घायल हैं?

US Defense Secretary Pete Hegseth ने दावा किया कि Mojtaba Khamenei हमले में घायल हो गए हैं और “संभवतः विकृत” हैं। को एक सूत्र ने बताया कि Mojtaba को पैर में फ्रैक्चर हुआ है, बाईं आंख पर चोट है और चेहरे पर खरोंचें आई हैं। Iran की सरकार ने न पुष्टि की, न खंडन।

Iran की सेना और IRGC अब क्या कर रहे हैं?

Iran की एक खास काली वर्दी वाली कमांडो फोर्स NOPO को Mojtaba Khamenei की सुरक्षा में लगाया गया है। IRGC यानी Islamic Revolutionary Guard Corps — Iran की सबसे ताकतवर सैन्य शाखा — फिलहाल युद्ध के मोर्चे पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार IRGC कमांडरों ने Assembly of Experts के सदस्यों पर Mojtaba को जल्दी चुनने का दबाव डाला था। यानी असली ताकत अभी भी सेना के हाथ में है।

Trump की धमकी और Iran की चुनौती

Trump ने Iranियों से कहा कि “जब हम खत्म कर लें, तो अपनी सरकार खुद संभालो।” दूसरी तरफ Mojtaba Khamenei ने अपने पहले बयान में कहा कि Iran Hormuz Strait को बंद रखेगा और अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे।

यह टकराव ऐसा है जैसे कोई नया राजा ताज पहनने से पहले ही युद्ध के मैदान में घिर जाए। Iran के लिए यह वक्त जितना खतरनाक है, उतना ही निर्णायक भी। दुनिया देख रही है — पर्दे के पीछे का नेता अब पर्दे के सामने कब आएगा?